1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. दो दिन के बाद सोने में लौटी चमक, चांदी एक बार फिर 43 हजार के पार

दो दिन के बाद सोने में लौटी चमक, चांदी एक बार फिर 43 हजार के पार

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Feb 16, 2017 03:46 pm IST,  Updated : Feb 16, 2017 03:46 pm IST

सोना बढ़त के साथ 29,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी 200 रुपए की उछाल के साथ 43 हजार रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गई है।

दो दिन के बाद सोने में लौटी चमक, चांदी एक बार फिर 43 हजार के पार- India TV Hindi
दो दिन के बाद सोने में लौटी चमक, चांदी एक बार फिर 43 हजार के पार

नई दिल्ली। सोने में लगातार दो दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को रिकवरी देखने को मिली। मजबूत ग्लोबल संकेत और घरेलू ज्वैलर्स की और से बढ़ी मांग के कारण सोने में 75 रुपए की तेजी दर्ज की गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना बढ़त के साथ 29,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं, सिक्का बनाने वालों की मांग के चलते चांदी 200 रुपए की उछाल के साथ 43,200 रुपए प्रति किलो पर कारोबार करती नजर आई।

सर्राफा कारोबार ने कहा कि सोने की कीमतों में रिकवरी प्रमुख करेंसी के मुकाबले डॉलर में आई कमजोरी के कारण देखने को मिल रही है। डॉलर में कमजोरी से सुरक्षित निवेश के लिए सोने की मांग बढ़ी है। वहीं वेडिंग सीजन को देखते हुए घरेलू ज्वैलर्स सोने में खरीदारी कर रहे हैं।

सोने की कीमतों में लौटी चमक

  • सिंगापुर में सोना 0.18 फीसदी उछला
  • तेजी के बाद कीमत 1235.40 डॉलर प्रति औंस
  • चांदी 0.03 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 17.95 डॉलर प्रति औंस
  • दिल्ली में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के भाव में 75 रुपए की रिकवरी।
  • इसके बाद भाव क्रमश: 29,700 और 29,550 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ।
  • इससे पहले दो दिन में सोना 325 रुपए टूटा था।
  • गिन्नी का भाव बिना किसी बदलाव के 24,500 रुपए प्रति आठ ग्राम पर बंद हुआ।

43 हजार के पार पहुंची चांदी

  • चांदी तैयार का भाव 200 रुपए चढ़कर 43,200 रुपए प्रति किलो बोला गया।
  • साप्‍ताहिक डिलेवरी का भाव 115 रुपए चढ़कर 42,700 रुपए प्रति किलो रहा।
  • चांदी सिक्‍कों का भाव बिना बदलाव के खरीद 72,000 और बिकवाल 73,000 रुपए प्रति सैकड़ा रहा।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा