Friday, February 20, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोने में दोबारा लौटी तेजी, भाव 190 रुपए बढ़कर हुआ 29,250 रुपए प्रति 10 ग्राम

सोने में दोबारा लौटी तेजी, भाव 190 रुपए बढ़कर हुआ 29,250 रुपए प्रति 10 ग्राम

Abhishek Shrivastava Published : Apr 01, 2017 03:09 pm IST, Updated : Apr 01, 2017 03:10 pm IST

सोने में एक बार फि‍र तेजी लौट आई है। शनिवार को भाव 190 रुपए बढ़कर 29,250 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वैश्विक रुख में सुधार की वजह से ऐसा हुआ।

सोने में दोबारा लौटी तेजी, भाव 190 रुपए बढ़कर हुआ 29,250 रुपए प्रति 10 ग्राम- India TV Paisa
सोने में दोबारा लौटी तेजी, भाव 190 रुपए बढ़कर हुआ 29,250 रुपए प्रति 10 ग्राम

नई दिल्‍ली। सोने में एक बार फि‍र तेजी लौट आई है। शनिवार को भाव 190 रुपए बढ़कर 29,250 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। ऐसा वैश्विक रुख में सुधार और स्‍थानीय ज्‍वैलर्स की खरीद बढ़ने की वजह से हुआ। वहीं दूसरी और इंडस्ट्रियल यूनिट्स और सिक्‍का निर्माताओं की ओर से खरीद बढ़ने से चांदी की कीमत 500 रुपए की तेजी के साथ 42,650 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

सोना व्‍यापारियों के मुताबिक वैश्विक रुख में सुधार आने और नवरात्र सीजन की मांग को पूरा करने के लिए स्‍थानीय ज्‍वैलर्स की खरीद बढ़ने से सोने में रिकवरी लौटी है। वैश्विक स्‍तर पर भी सोने में तेजी रही। शुक्रवार को न्‍यूयॉर्क में सोना 0.54 प्रतिशत बढ़कर 1249.20 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी 0.77 प्रतिशत बढ़कर 18.23 डॉलर प्रति औंस रही।

राष्‍ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 190 रुपए की तेजी के बाद क्रमश: 29,250 रुपए और 29,100 रुपए प्रति दस ग्राम रही। पिछले दो दिनों में इनकी कीमत में 490 रुपए की गिरावट आई थी। हालांकि गिन्‍नी का भाव 24,400 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर बना रहा।

सोने की तरह ही चांदी में भी सुधार देखा गया। चांदी तैयार का भाव 500 रुपए बढ़कर 42,650 रुपए प्रति किलो हो गया और साप्‍ताहिक डिलीवरी आधारित चांदी का भाव 325 रुपए की तेजी के साथ 42,330 रुपए प्रति किलो रहा। दूसरी ओर चांदी सिक्‍कों की कीमत प्रति सैकड़ा 71,000 रुपए खरीद और 72,000 रुपए बिकवाल पर स्थिर रही।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement