1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में आया उछाल, 150 रुपए बढ़कर भाव हुआ 33,020 रुपए/10 ग्राम

Gold Rate Today: लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में आया उछाल, 150 रुपए बढ़कर भाव हुआ 33,020 रुपए/10 ग्राम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 29, 2019 05:13 pm IST,  Updated : May 29, 2019 05:13 pm IST

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 1284.40 डॉलर प्रति औंस की ऊंचाई पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 14.47 डॉलर प्रति औंस पर थी।

Gold rises for 2nd day, surges Rs 150 to Rs 33,020- India TV Hindi
Gold rises for 2nd day, surges Rs 150 to Rs 33,020 Image Source : GOLD RISES FOR 2ND DAY

नई दिल्‍ली। सोने में लगातार दूसरे दिन तेजी आई और बुधवार को राष्‍ट्रीय राजधानी में ज्‍वैलर्स की ताजा लिवाली के कारण सोने का भाव 150 रुपए बढ़कर 33,020 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक औद्योगिक इकाइयों और सिक्‍का निर्माताओं की ओर से मांग कमजोर पड़ने से चांदी का भाव 225 रुपए घटकर 37,325 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया।

सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि वैश्विक बाजारों में सकारात्‍मक रुख और ज्‍वैलर्स की ताजा खरीद से घरेलू बाजार में पीली धातु में तेजी आई है। इसके अलावा कमजोर रुपए की वजह से कीमती धातु को सुरक्षित निवेश के लिए निवेशकों ने अपनाया है। बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे की कमजोरी के साथ 69.84 पर कारोबार कर रहा था।

अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर न्‍यूयॉर्क में सोना 1284.40 डॉलर प्रति औंस की ऊंचाई पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 14.47 डॉलर प्रति औंस पर थी।

राष्‍ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 150-150 रुपए बढ़कर क्रमश: 33,020 रुपए और 32,850 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। हालांकि गिन्‍नी का भाव 26,500 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर बना रहा। मंगलवार को भी सोने के भाव में 100 रुपए की तेजी आई थी।

वहीं दूसरी ओर चांदी हाजिर का भाव 225 रुपए घटकर 37,325 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया, जबकि साप्‍ताहिक आधार पर डिलीवरी का भाव 243 रुपए घटकर 36,183 रुपए प्रति किलोग्राम रहा। चांदी सिक्‍कों का भाव स्थिर रहा और प्रति सैकड़ा खरीद भाव 79,000 और बिक्री भाव 80,000 रुपए रहा।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा