1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: रुपया कमजोर होने से सोने में आई तेजी, भाव 150 रुपए बढ़कर हुआ 32,870 रुपए/10 ग्राम

Gold Rate Today: रुपया कमजोर होने से सोने में आई तेजी, भाव 150 रुपए बढ़कर हुआ 32,870 रुपए/10 ग्राम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 25, 2019 05:38 pm IST,  Updated : Apr 25, 2019 05:38 pm IST

बाजार सूत्रों ने कहा कि स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की लिवाली बढ़ने के अलावा डॉलर के मुकाबले रुपए की विनिमय दर में गिरावट से बहुमूल्य धातुओं के दाम बढ़े हैं।

Gold rises Rs 150 on jewellers' buying, weak rupee- India TV Hindi
Gold rises Rs 150 on jewellers' buying, weak rupee Image Source : GOLD RISES

नई दिल्ली। स्थानीय आभूषण कारोबारियों की ताजा लिवाली के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 150 रुपए की तेजी के साथ 32,870 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का निर्माताओं का उठाव बढ़ने से चांदी भी 295 रुपए बढ़कर 38,520 रुपए प्रति किग्रा पर पहुंच गई।  

बाजार सूत्रों ने कहा कि स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की लिवाली बढ़ने के अलावा डॉलर के मुकाबले रुपए की विनिमय दर में गिरावट से बहुमूल्य धातुओं के दाम बढ़े हैं। भारत सोने का बड़ा आयातक है। कच्चे तेल के वैश्विक मूल्य में तेजी और आयातकों की ताजा डॉलर मांग के कारण आरंभिक कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 22 पैसे टूटकर 70.08 रुपए प्रति डॉलर रह गया। न्यूयॉर्क में सोना तेजी के साथ 1,278.50 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी हानि दर्शाते हुए 14.99 डॉलर प्रति औंस रह गई।

दिल्ली में गुरुवार को 99.9 प्रतिशत तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 150-150 रुपए बढ़कर क्रमश: 32,870 रुपए तथा 32,700 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। हालांकि गिन्नी 26,400 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर बंद हुई। 

चांदी हाजिर डिलीवरी 295 रुपए बढ़कर 38,520 रुपए प्रति किलो पर और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 376 रुपए की तेजी के साथ 37,381 रुपए प्रति किलो हो गई। दूसरी तरफ चांदी सिक्का, लिवाल 80,000 रुपए तथा बिकवाल 81,000 रुपए प्रति 100 इकाई पर स्थिर बने रहे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा