1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: खरीदारी बढ़ने से सोने में आई तेजी, भाव 256 उछलकर पहुंचा 39,985 रुपए/10 ग्राम पर

Gold Rate Today: खरीदारी बढ़ने से सोने में आई तेजी, भाव 256 उछलकर पहुंचा 39,985 रुपए/10 ग्राम पर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 31, 2019 05:21 pm IST,  Updated : Dec 31, 2019 05:21 pm IST

चांदी की कीमत भी 494 रुपए की तेजी के साथ 48,313 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले सोमवार को चांदी का भाव 47,819 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

Gold rises Rs 256 on strong global trends, increased buying- India TV Hindi
Gold rises Rs 256 on strong global trends, increased buying

नई दिल्‍ली। राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में मंगलवार को सोने का भाव 256 रुपए उछलकर 39,985 रुपए प्रति दस ग्राम के स्‍तर पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्‍यूरिटीज के मुताबिक मजबूत वैश्विक रुख और खरीदारी बढ़ने से सोने के भाव में यह तेजी आई है।

इससे पहले सोमवार को सोने की कीमत 39,729 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्‍तर पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्‍यूरिटीज के वरिष्‍ठ विश्‍लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि दिल्‍ली में मंगलवार को 24 कैरेट हाजिर सोने में 256 रुपए की तेजी के साथ कारोबार हुआ।

चांदी की कीमत भी 494 रुपए की तेजी के साथ 48,313 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले सोमवार को चांदी का भाव 47,819 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

अंतरराष्‍ट्रीय रुख में मजबूती के साथ लंदन में सोना 1524.30 डॉलर प्रति औंस और चांदी 18.10 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करते हुए देखा गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा