1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold price Today 30 December 2019: सोना 73 रुपए व चांदी 156 रुपए हुई सस्ती, जानिए 10 ग्राम सोने का भाव

Gold price Today 30 December 2019: सोना 73 रुपए व चांदी 156 रुपए हुई सस्ती, जानिए 10 ग्राम सोने का भाव

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 30, 2019 03:51 pm IST,  Updated : Dec 30, 2019 06:28 pm IST

सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 73 रुपए कमजोर होकर 39,882 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

Gold price, Gold Price fall, silver price, silver price drop- India TV Hindi
Gold prices fall Rs 73, silver drops Rs 156

नई दिल्ली। बाजार में कमजोर मांग के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 73 रुपए कमजोर होकर 39,882 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार इससे पूर्व के कारोबारी सत्र में सोने का भाव 39,955 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 156 रुपए टूटकर 47,910 रुपए किलो पर रह गया। इसका पिछला बंद स्तर 48,066 रुपए किलो था। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तथा चांदी, इन दोनों मूल्यवान धातुओं में हल्की तेजी रही और इनके भाव क्रमश: 1,513.50 डॉलर प्रति औंस और 17.87 डॉलर प्रति औंस बोले गए। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस बाजार) तपन पटेल ने कहा, 'छुट्टी के मौसम में कारोबारी गतिविधियां सीमित दायरे में सिमटी रही और वैश्विक कारोबार में सोने की कीमत मामूली तेजी के साथ 1,513 डॉलर प्रति औंस हो गई।'

मोतीलाल ओस्वाल फाइनेंशल सर्विसेज के जिंस शोध विभाग के उपाध्यक्ष, नवनीत दमानी ने कहा, 'अमेरिका और पश्चिम एशिया के बीच तनाव के बाद निवेशकों की हेजिंग से सोने की कीमत में निरंतर धीमी गति की तेजी कायम रही।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा