1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. वायदा कारोबार: कमजोर विदेशी संकेतों से सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट

वायदा कारोबार: कमजोर विदेशी संकेतों से सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 05, 2020 06:31 pm IST,  Updated : Jun 05, 2020 06:35 pm IST

वायदा कारोबार में सोने और चांदी की कीमत आधा फीसदी से ज्यादा गिरी

Gold silver future- India TV Hindi
Gold silver future Image Source : FILE

नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में कमजोरी के रुख की वजह से आज वायदा कारोबार में सोना और चांदी के कीमतों मे गिरावट देखने को मिली है। विदेशी बाजार में कीमती धातुओं  में सुस्ती को देखते हुए कारेाबारियों ने अपने जमा सौदों की कटान की जिससे कीमते नीचे आ गई हैं।

वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 46,423 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। एमसीएक्स में सोना के अगस्त माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 273 रुपये अथवा 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 46,423 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई जिसमें 14,382 लॉट के लिए कारोबार हुआ। सोना के अक्टूबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 267 रुपये अथवा 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 46,547 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई जिसमें 5,399 लॉट के लिए कारोबार हुआ। न्यूयॉर्क में सोना 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,716.70 डॉलर प्रति औंस रह गया।

वहीं सौदों के आकार को कम करने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को चांदी की कीमत 262 रुपये की गिरावट के साथ 48,549 रुपये प्रति किग्रा रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जुलाई माह में डिलिवरी वाले चांदी की कीमत 262 रुपये यानी 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,549 रुपये प्रति किग्रा रह गई। इसमें 11,351 लॉट के लिए कारोबार हुआ। इसी प्रकार, चांदी के सितंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 308 रुपये यानी 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,310 रुपये प्रति किग्रा रह गई। इसमें 1,347 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि विदेशी बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण मुख्यत: घरेलू बाजार में चांदी की कीमतों पर दबाव रहा। इस बीच न्यूयॉर्क के अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17.99 डॉलर प्रति औंस रह गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा