1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: सुस्त मांग से सोना हुआ 70 रुपए नरम, चांदी का भाव 660 रुपए बढ़ा

Gold Rate Today: सुस्त मांग से सोना हुआ 70 रुपए नरम, चांदी का भाव 660 रुपए बढ़ा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 17, 2019 05:07 pm IST,  Updated : Jul 17, 2019 05:07 pm IST

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश: 70-70 रुपए गिरकर 35,500 रुपए और 35,330 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा।

 Gold slides Rs 70 on muted demand; silver jumps Rs 660- India TV Hindi
 Gold slides Rs 70 on muted demand; silver jumps Rs 660 Image Source : GOLD SLIDES RS 70 ON MUT

नई दिल्ली। औद्योगिक इकाइयों एवं सिक्का निर्माताओं की मांग बढ़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी 660 रुपए उछलकर 40,190 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संध के मुताबिक, सुस्त मांग से सोने का भाव 70 रुपए गिरकर 35,500 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। 

कारोबारियों ने कहा कि कमजोर वैश्विक रुख के बीच आभूषण कारोबारियों की कमजोर मांग से सोने के भाव में गिरावट रही। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में सोना गिरकर 1,402.80 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जबकि चांदी बढ़कर 15.65 डॉलर प्रति औंस पर रही। 

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना क्रमश: 70-70 रुपए गिरकर 35,500 रुपए और 35,330 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 27,400 रुपए प्रति इकाई पर स्थिर रही। 

वहीं, चांदी हाजिर 660 रुपए उछलकर 40,190 रुपए प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक आधार पर डिलिवरी वाली चांदी 687 रुपए की तेजी के साथ 39,397 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 81,000 रुपए और 82,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा