1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today : वैश्विक संकेतों और लिवाली बढ़ने से चमका सोना, फिसल गई चांदी

Gold Rate Today : वैश्विक संकेतों और लिवाली बढ़ने से चमका सोना, फिसल गई चांदी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 19, 2018 04:02 pm IST,  Updated : Jun 19, 2018 04:02 pm IST

वैश्विक बाजारों के मजबूत रुख तथा स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की खरीद बढ़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए चढ़कर 31,900 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि, चांदी बिकवाली के दबाव में 190 रुपए टूटकर 41,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

Gold Rate Today- India TV Hindi
Gold Rate Today

नई दिल्ली वैश्विक बाजारों के मजबूत रुख तथा स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की खरीद बढ़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए चढ़कर 31,900 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि, चांदी बिकवाली के दबाव में 190 रुपए टूटकर 41,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक बाजारों के मजबूत रुख के बीच कमजोर डॉलर और अमेरिका और चीन में व्यापार युद्ध गहराने के बाद निवेश के सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने की मांग बढ़ी है।

Gold Price
Gold Price

उन्होंने कहा कि हाजिर बाजार में स्थानीय जौहरियों की मांग बढ़ने और डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से भी सोने की कीमतों में तेजी आई।

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 100-100 रुपए की बढ़त के साथ क्रमश: 31,900 और 31,750 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी के भाव 24,800 रुपए पर कायम रहे।

वहीं दूसरी ओर चांदी हाजिर 190 रुपए टूटकर 41,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। साप्ताहिक डिलिवरी के भाव 130 रुपए के नुकसान से 40,005 रुपए प्रति किलोग्राम रह गए। चांदी सिक्का लिवाल 76,000 रुपए और बिकवाल 77,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर कायम रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा