1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold rate today: सोना फि‍र हो गया इतना सस्‍ता, चांदी की चमक और बढ़ी

Gold rate today: सोना फि‍र हो गया इतना सस्‍ता, चांदी की चमक और बढ़ी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 05, 2018 04:01 pm IST,  Updated : Jun 05, 2018 04:01 pm IST

कमजोर वैश्विक रुख के बीच स्थानीय आभूषण कारोबारियों की नरम मांग से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने का भाव 50 रुपए गिरकर 31,600 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया।

gold- India TV Hindi
gold Image Source : GOLD

नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक रुख के बीच स्थानीय आभूषण कारोबारियों की नरम मांग से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने का भाव 50 रुपए गिरकर 31,600 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। हालांकि, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की छिटपुट पूछ-परख से चांदी 50 रुपए चढ़कर 40,500 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। 

कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय आभूषण कारोबारियों एवं खुदरा विक्रेताओं की नरम मांग और वैश्विक स्तर पर पीली धातु में कमजोर रुख से यहां सोने की कीमतों पर दबाव रहा। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में कल सोना 0.12 प्रतिशत गिरकर 1,291.50 डॉलर प्रति औंस पर रहा। 

राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 50-50 रुपए गिरकर क्रमश: 31,600 और 31,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। कल सोना 50 रुपए तेज हुआ था। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपए प्रति इकाई पर टिकी रही। 

वहीं, दूसरी ओर चांदी हाजिर 50 रुपए बढ़कर 40,500 रुपए प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलीवरी 85 रुपए बढ़कर 39,575 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। हालांकि, चांदी सिक्का लिवाल 76,000 रुपए और बिकवाल 77,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा