1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. कमजोर विदेशी संकेतों से सोना टूटा, कीमत में 222 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट

कमजोर विदेशी संकेतों से सोना टूटा, कीमत में 222 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 28, 2020 05:16 pm IST,  Updated : Feb 28, 2020 05:20 pm IST

जानकारों के मुताबिक फिलहाल कीमतों में और गिरावट की उम्मीद नहीं

Gold Silver- India TV Hindi
Gold Silver Image Source : FILE

नई दिल्ली। शुक्रवार के कारोबार में सोने की कीमत 222 रुपये प्रति दस ग्राम घटी है। आज के कारोबार मे सोना गिरावट के साथ 43358 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर आ गया है। कीमतों में ये गिरावट विदेशी बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बाद देखने को मिली है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर कमोडिटी एनालिस्ट तपन पटेल के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेज गिरावट के बाद घरेलू बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 222 रुपये गिर गया है। इसके साथ ही चांदी की कीमत 60 रुपये गिरकर 48130 रुपये प्रति किलो के स्तर पर आ गई है। तपन के मुताबिक डॉलर के मुकाबले सोने में कमजोरी को देखते हुए सोने की कीमतों में और गिरावट की उम्मीद नहीं है। 

तपन के मुताबिक सोने में कीमतों में गिरावट से संकेत है कि निवेशक अब बॉन्ड जैसे और सुरक्षित निवेश में पैसा लगा रहे हैं। दूसरी तरफ इंटरनेशनल मार्केट में सोने और चांदी दोनो की कीमतों में दबाव देखने को मिल रहा है। फिलहाल सोना 1632 डॉलर प्रति औंस और चांदी 17.25 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर है।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा