1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोने की मांग घटने से कीमतों में गिरावट, चांदी 43 हजार के नीचे फिसली

सोने की मांग घटने से कीमतों में गिरावट, चांदी 43 हजार के नीचे फिसली

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Apr 17, 2017 04:08 pm IST,  Updated : Apr 17, 2017 04:08 pm IST

ज्वैलर्स की कमजोर मांग के कारण सोने की कीमतों में आज गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 50 रुपए टूटकर 29,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

सोने की मांग घटने से कीमतों में गिरावट, चांदी 43 हजार के नीचे फिसली- India TV Hindi
सोने की मांग घटने से कीमतों में गिरावट, चांदी 43 हजार के नीचे फिसली

नई दिल्ली। घरेलू ज्वैलर्स की कमजोर मांग के कारण सोने की कीमतों में आज गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 50 रुपए टूटकर 29,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में तेजी जारी है। वहीं मांग घटने से चांदी 43,000 रुपए प्रति किलो के नीचे फिसल गई। चांदी 50 रुपए की गिरावट के साथ 42,950 रुपए प्रति किलो पर आ गई है।

सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू ज्वैलर्स और रिटेलर्स की मांग में आई कमी की वजह से सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, भू- राजनीतिक तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने में तेजी जारी है। इसके कारण घरेलू बाजार में बड़ी गिरावट नहीं देखने को मिली।

सिंगापुर में सोना 0.07 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 1288.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी 0.22 फीसदी चढ़कर 18.56 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है। दिल्ली में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमतों में 50 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। गिरावट के बाद सोने का भाव क्रमश: 29,900 और 29,750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए। हालांकि, गिन्नी के भाव बिना किसी बदलाव के 24,500 रुपए प्रति 8 ग्राम पर बंद हुए।

चांदी तैयार की कीमत 50 रुपए टूटकर 42,950 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई। वहीं चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 10 रुपए चढ़कर 42,580 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई। चांदी के सिक्के बिना किसी बदलाव के लिवाल 72,000 रुपए और बिकवाल 73,000 रुपए प्रति सैंकड़ा पर बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा