1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. मांग घटने से चांदी में 150 रुपए की गिरावट, सोना स्थिर

मांग घटने से चांदी में 150 रुपए की गिरावट, सोना स्थिर

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Apr 18, 2017 03:09 pm IST,  Updated : Apr 18, 2017 03:09 pm IST

इंडस्ट्रीयल यूनिट्स की कमजोर मांग के कारण चांदी की कीमतों पर दबाव नजर आया। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 150 रुपए टूटकर 42,800 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई।

मांग घटने से चांदी में 150 रुपए की गिरावट, सोना स्थिर- India TV Hindi
मांग घटने से चांदी में 150 रुपए की गिरावट, सोना स्थिर

नई दिल्ली। इंडस्ट्रीयल यूनिट्स की कमजोर मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट के कारण चांदी की कीमतों पर दबाव नजर आया। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 150 रुपए टूटकर 42,800 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई। वहीं सोना बिना किसी बदलाव के 29,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया।    

सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि इंडस्ट्रीयल यूनिट्स और सिक्का बनाने वालों की ओर से मांग घटने के कारण चांदी में गिरावट दर्ज की गई। वहीं ज्वैलर्स की खरीदारी में कमी के कारण सोना स्थिरता के साथ कारोबार करता नजर आया। सिंगापुर में चांदी 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 18.35 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर आ गई।

चांदी तैयार की कीमत 150 रुपए टूटकर 42,800 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई। वहीं चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 325 रुपए चढ़कर 42,255 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई। चांदी के सिक्के बिना किसी बदलाव के लिवाल 72,000 रुपए और बिकवाल 73,000 रुपए प्रति सैंकड़ा पर बंद हुए।

दिल्ली में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमतों में स्थरिता नजर आई। बिना किसी बदलाव के भाव क्रमश: 29,900 और 29,750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए। हालांकि, गिन्नी के भाव बिना किसी बदलाव के 24,500 रुपए प्रति 8 ग्राम पर बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा