Thursday, February 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. बीते हफ्ते 50 रुपए महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमतों में 1300 रुपए की गिरावट

बीते हफ्ते 50 रुपए महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमतों में 1300 रुपए की गिरावट

सर्राफा बाजार में सोना लगातार तीसरे सप्ताह बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आया । सोना इसके कारण सोना 30,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर के पार पहुंच गया।

Dharmender Chaudhary
Published : Apr 23, 2017 11:45 am IST, Updated : Apr 23, 2017 11:45 am IST
Weekly Wrap-Up: बीते हफ्ते 50 रुपए महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमतों में 1300 रुपए की गिरावट- India TV Paisa
Weekly Wrap-Up: बीते हफ्ते 50 रुपए महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमतों में 1300 रुपए की गिरावट

नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रूख और चालू शादी विवाह के मौसम की मांग को पूरा करने के लिए घरेलू ज्वैलर्स की खरीदारी से सोने में तेजी जारी है। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना लगातार तीसरे सप्ताह बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आया । सोना इसके कारण सोना 30,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर के पार पहुंच गया। दूसरी ओर औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं के कमजोर उठान के कारण चांदी की कीमत 43,000 रुपए के स्तर से नीचे 1,300 रुपए की गिरावट के साथ 41,700 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि चालू शादी विवाह के सीजन के कारण ज्वैलर्स की लिवाली बढ़ने से मुख्यत: सोने की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 1,289.00 डॉलर प्रति औंस की ऊंचाई और 1,278.90 डॉलर प्रति औंस के निम्न स्तर को छूने के बाद अंत में 1,283.90 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

दिल्ली में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत क्रमश: 29,900 रुपए और 29,750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कमजोर खुली। कारोबार के दौरान कमजोर मांग के कारण आगे क्रमश: 29,800 रुपए और 29,650 रुपए प्रति 10 ग्राम तक लुढ़क गई। हालांकि सत्र के अंतिम दौर में लिवाली के उभरने से इन कीमतों में तेजी आई। ये पिछले सप्ताहांत के बंद भाव के मुकाबले 50- 50 रुपए की तेजी दर्शाता छह सप्ताह के उच्च स्तर क्रमश: 30,000 रुपए और 29,850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई।

हालांकि, छिटपुट सौदों के बीच पूरे सप्ताह के दौरान गिन्नी के भाव सीमित दायरे में घट बढ़ के बाद पिछले सप्ताहांत के बंद स्तर 24,500 रुपए प्रति आठ ग्राम पर ही बंद हुए। चांदी तैयार और साप्ताहिक डिलीवरी की कीमतें 1,300- 1,300 रुपए की गिरावट के साथ सप्ताहांत में क्रमश: 41,700 रुपए और 41,270 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई। दूसरी ओर चांदी सिक्कों के भाव लिवाल 72,000 रुपए और बिकवाल 73,000 रुपए प्रति सैंकड़ा पर अपरिवर्तित रूख दर्शाते बंद हुए।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement