1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. खुशखबरी: सोना हुआ 350 रुपए सस्ता, चांदी की कीमतों में 200 रुपए की गिरावट

खुशखबरी: सोना हुआ 350 रुपए सस्ता, चांदी की कीमतों में 200 रुपए की गिरावट

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Mar 23, 2017 04:10 pm IST,  Updated : Mar 23, 2017 04:10 pm IST

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 350 रुपए टूटकर 29,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं, चांदी की कीमतें 200 रुपए फिसलकर 41,250 रुपए प्रति किलो पर आ गई।

खुशखबरी: सोना हुआ 350 रुपए सस्ता, चांदी की कीमतों में 200 रुपए की गिरावट- India TV Hindi
खुशखबरी: सोना हुआ 350 रुपए सस्ता, चांदी की कीमतों में 200 रुपए की गिरावट

नई दिल्ली। घरेलू ज्वैलर्स की कमजोर मांग और वैश्विक रूख के कारण सोने की कीमतों में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 350 रुपए टूटकर 29,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं, चांदी की कीमतें 200 रुपए फिसलकर 41,250 रुपए प्रति किलो पर आ गई। इंडस्ट्रीयल और सिक्का बनाने वालों की मांग बढ़ने से चांदी में गिरावट दर्ज की गई।

सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि कमजोर विदेशी रुख के अलावा घरेलू ज्वैलर्स और रिटेलर्स की ज्वैलरी के लिए घटी मांग के कारण सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, शेयर बाजार में लौटी तेजी के कारण भी निवेशकों को रूझान सोने-चांदी से घटा है।

सिंगापुर में सोना 0.12 फीसदी गिरकर 1246.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया। वहीं दिल्ली में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमतों में 350 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। गिरावट के बाद सोने काभाव क्रमश: 29,000 रुपए और 28,850 रुपए प्रति 10 ग्राम रहे। इससे पहले बुधवार को सोने में 300 रुपए की उछाल दर्ज की गई थी। गिन्नी 100 रुपए की गिरावट के साथ 24,300 रुपए प्रति 8 ग्राम पर बंद हुए।

सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी 200 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद चांदी तैयार का भाव 41,250 रुपए प्रति किलो पर बंद हुआ। वहीं, साप्‍ताहिक-आधारित डिलेवरी का भाव 105 रुपए चढ़कर 41,200 रुपए प्रति किलो रहा। चांदी के सिक्‍कों की बात करें तो इसमें कोई बदालव नहीं हुआ। खरीद 71,000 रुपए और बिकवाल 72,000 रुपए प्रति प्रति सैकड़ा रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा