1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोना 29,000 रुपए के नीचे फिसला, कमजोर ग्लोबल संकेत और सुस्त मांग से 235 रुपए की गिरावट

सोना 29,000 रुपए के नीचे फिसला, कमजोर ग्लोबल संकेत और सुस्त मांग से 235 रुपए की गिरावट

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : May 23, 2017 04:02 pm IST,  Updated : May 23, 2017 04:02 pm IST

सर्राफा बाजार में सोना 235 रुपए की गिरावट के साथ 28,915 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ । हालांकि, चांदी 315 रुपए की तेजी के साथ 39,815 प्रति किग्रा हो गई।

सोना 29,000 रुपए के नीचे फिसला, कमजोर ग्लोबल संकेत और सुस्त मांग से 235 रुपए की गिरावट- India TV Hindi
सोना 29,000 रुपए के नीचे फिसला, कमजोर ग्लोबल संकेत और सुस्त मांग से 235 रुपए की गिरावट

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में कमजोरी के रूख के साथ साथ घरेलू ज्वैलर्स की मांग घटने से मुख्यत: सोने की कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोने की कीमत 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,260.10 डॉलर प्रति औंस रह गई।

राष्ट्रीय राजधानी, दिल्ली में सोना 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता का भाव 235- 235 रुपए की गिरावट के साथ क्रमश: 28,915 रुपए और 28,865 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। इससे पहले सोमवार को सोने में 50 रुपए की तेजी आई थी। हालांकि, गिन्नी की कीमत 24,400 रुपए प्रति आठ ग्राम पर पूर्ववत रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा