1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सोना तीन दिनों के बाद 30 रुपए हुआ सस्ता, चांदी की कीमतों में 400 रुपए की तेजी

सोना तीन दिनों के बाद 30 रुपए हुआ सस्ता, चांदी की कीमतों में 400 रुपए की तेजी

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : May 16, 2017 03:25 pm IST,  Updated : May 16, 2017 03:25 pm IST

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 30 रुपए टूटकर 28,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। घरेलू ज्वैलर्स की कमजोर खरीदारी के कारण यह गिरावट दर्ज की गई है।

सोना तीन दिनों के बाद 30 रुपए हुआ सस्ता, चांदी की कीमतों में 400 रुपए की तेजी- India TV Hindi
सोना तीन दिनों के बाद 30 रुपए हुआ सस्ता, चांदी की कीमतों में 400 रुपए की तेजी

सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू ज्वैलर्स और रिटेलर्स इस भाव पर सोने की खरीदारी से बच रहे हैं जिसके कारण कीमतों पर दबाव नजर आ रहा है। हालांकि, कमजोर आर्थिक आंकड़ों के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में तेजी जारी है। सिंगापुर में सोना 0.32 फीसदी की तेजी के साथ 1234.30 डॉलर प्रति औंस हो गया है। वहीं चांदी 0.60 फीसदी चढ़कर 16.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती नजर आई।

दिल्ली में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमतों में 30 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। गिरावट के बाद भाव क्रमश: 28,600 रुपए और 28,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुए। दिछले तीन दिन में सोने में 230 रुपए की तेजी आई थी। वहीं गिन्नी के भाव 100 रुपए गिरकर 24,300 रुपए प्रति आठ ग्राम पर बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा