1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. मजबूत वैश्विक संकेतों और ज्‍वैलर्स की खरीद से सोने में आई जोरदार तेजी, एक दिन में दाम 300 रुपए बढ़े

मजबूत वैश्विक संकेतों और ज्‍वैलर्स की खरीद से सोने में आई जोरदार तेजी, एक दिन में दाम 300 रुपए बढ़े

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jun 03, 2017 03:03 pm IST,  Updated : Jun 03, 2017 03:03 pm IST

विदेशों में मजबूत रुख और स्‍थानीय ज्‍वैलर्स की ओर से खरीदारी बढ़ने की वजह से शनिवार को सोने की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली।

मजबूत वैश्विक संकेतों और ज्‍वैलर्स की खरीद से सोने में आई जोरदार तेजी, एक दिन में दाम 300 रुपए बढ़े- India TV Hindi
मजबूत वैश्विक संकेतों और ज्‍वैलर्स की खरीद से सोने में आई जोरदार तेजी, एक दिन में दाम 300 रुपए बढ़े

नई दिल्‍ली। विदेशों में मजबूत रुख और स्‍थानीय ज्‍वैलर्स की ओर से खरीदारी बढ़ने की वजह से शनिवार को सोने की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली। सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 300 रुपए बढ़कर 29,550 रुपए प्रति दस ग्राम बोली गई। सोने की तरह ही चांदी में तेजी लौटी। चांदी का भाव 1170 रुपए की बड़ी उछाल के साथ 40,470 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया। ऐसा इंडस्ट्रियल यूनिट और सिक्‍का निर्माताओं की ओर से मांग बढ़ने के कारण हुआ।

न्‍यूयॉर्क में कल के कारोबार के दौरान सोना 1.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 1278.50 डॉलर प्रति औंस रहा, वहीं चांदी 1.48 प्रतिशत उछलकर 17.53 डॉलर प्रति औंस हो गई। राष्‍ट्रीय राजधानी में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 300-300 रुपए उछलकर क्रमश: 24,550 और 29,400 रुपए प्रति दस ग्राम बोली गई। इससे पहले शुक्रवार को सोने की कीमतों में 100 रुपए की गिरावट आई थी।

हालांकि, गिन्‍नी का भाव बिना किसी बदलाव के 24,400 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर बना रहा। तैयार चांदी का भाव 1170 रुपए की तेजी के साथ 40,470 रुपए प्रति किलो रहा और साप्‍ताहिक आधार पर डिलीवरी का भाव 2,075 रुपए बढ़कर 41,275 रुपए प्रति किलो बताया गया। दूसरी ओर चांदी सिक्‍कों का भाव प्रति सैकड़ा 72,000 खरीद और 73,000 बिकवाल पर स्थिर बना रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा