1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. निवेशकों को 3 दिनों में 8.47 लाख करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान

निवेशकों को 3 दिनों में 8.47 लाख करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 21, 2021 09:23 pm IST,  Updated : Oct 21, 2021 09:23 pm IST

शेयर बाजार गिरावट से, बीएसई-सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 8,47,397 करोड़ रुपये घटकर 2,66,22,209.99 करोड़ रुपये हो गया है।

निवेशकों को 3 दिनों में 8.47 लाख करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान- India TV Hindi
निवेशकों को 3 दिनों में 8.47 लाख करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान Image Source : PTI

नई दिल्ली: शेयर बाजार में पिछले तीन दिनों से जारी गिरावट के कारण निवेशकों को 8.47 लाख करोड़ रुपये से अधिक की चपत लगी है। बीएसई सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 336.46 अंक या 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,923.50 पर बंद हुआ। तीन दिनों में मानक सूचकांक 842.09 अंक यानी 1.36 प्रतिशत टूटा है। शेयर बाजार गिरावट से, बीएसई-सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 8,47,397 करोड़ रुपये घटकर 2,66,22,209.99 करोड़ रुपये हो गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा