1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. आज आएगा IRCTC का आईपीओ, जानिए कितना है आधार मूल्य

आज आएगा IRCTC का आईपीओ, जानिए कितना है आधार मूल्य

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Sep 30, 2019 08:54 am IST,  Updated : Sep 30, 2019 08:54 am IST

भारतीय रेलवे की अनुषांगिक इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) आज सोमवार से बाजार मे दस्तक देगा। यह संभवत: भारतीय रेलवे की इकाइयों द्वारा जारी की गई सबसे बड़ी आईपीओ है।

irctc ipo- India TV Hindi
irctc ipo

मुंबई। भारतीय रेलवे की अनुषांगिक इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) आज सोमवार से बाजार मे दस्तक देगा। यह संभवत: भारतीय रेलवे की इकाइयों द्वारा जारी की गई सबसे बड़ी आईपीओ है। इसके जरिए सरकार 635-645 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। आईपीओ प्रति शेयर 315-320 रुपए के प्राइस बैंड में खुलेगा। सरकार ऑफर के तहत 10 रुपए अंकित मूल्य के 2,01,60,000 शेयर बिक्री के लिए रखेगी जिसमें 1,60,000 शेयर कर्मचारियों के लिए आरक्षित होंगे।

न्यूनतम बोली 40 शेयरों की है। इसलिए 40 इक्विटी शेयर के गुणक में आर्डर दिए जा सकते हैं। आईपीओ की आय सीधे सरकार के पास जाएगी। भारतीय रेलवे की लाभकारी इकाई आईआरसीटीसी ने वित्तीय वर्ष 2019 में 272.6 करोड़ रुपए और वित्तीय वर्ष 2018 में 220.62 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया। कंपनी के राजस्व में वित्तीय वर्ष 2018 के 1,470.46 करोड़ रुपए से वित्तीय वर्ष 2019 में 1,867.88 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा