1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स की टॉप 10 में से 7 कंपनियों का मार्केट कैप 63,444 करोड़ रुपए बढ़ा, RIL को हुआ सबसे अधिक फायदा

सेंसेक्स की टॉप 10 में से 7 कंपनियों का मार्केट कैप 63,444 करोड़ रुपए बढ़ा, RIL को हुआ सबसे अधिक फायदा

 Written By: Manish Mishra
 Published : Oct 08, 2017 03:43 pm IST,  Updated : Oct 08, 2017 03:43 pm IST

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 7 के मार्केट कैप में बीते सप्ताह 63,443.82 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) रही।

सेंसेक्स की टॉप 10 में से 7 कंपनियों का मार्केट कैप 63,444 करोड़ रुपए बढ़ा, RIL को हुआ सबसे अधिक फायदा- India TV Hindi
सेंसेक्स की टॉप 10 में से 7 कंपनियों का मार्केट कैप 63,444 करोड़ रुपए बढ़ा, RIL को हुआ सबसे अधिक फायदा

नई दिल्ली। सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 7 के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 63,443.82 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) रही। सप्ताह के दौरान एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और मारुति सुजुकी के मार्केट कैप में गिरावट आई। टीसीएस, आईटीसी तथा हिंदुस्तान यूनिलीवर सहित सात कंपनियों की बाजार हैसियत बढ़ गई। सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 34,639.06 करोड़ रुपए बढ़कर 5,29,939.56 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज ही रही।

यह भी पढ़ें : टेलिकॉम सेक्टर को हिलाने के बाद रिलायंस अब केबल टीवी कारोबार में लेगी एंट्री, DEN नेटवर्क का होगा अधिग्रहण!

वहीं आईटीसी का मार्केट कैप 9,503.24 करोड़ रुपए बढ़कर 3,24,145.91 करोड़ रुपए रहा। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 6,569.19 करोड़ रुपए की वृद्धि के साथ 2,60,927.89 करोड़ रुपए रहा। इसी तरह इन्फोसिस का मार्केट कैप 4,754.76 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी के साथ 2,11,196.60 करोड़ रुपए और ONGC का 3,914.14 करोड़ रुपए बढ़कर 2,22,913.30 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।

भारतीय स्टेट बैंक के मार्केट कैप में 2,503.29 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ और यह 2,21,541.57 करोड़ रुपए और TCS का बाजार पूंजीकरण 1,560.14 करोड़ रुपए की वृद्धि के साथ 4,68,072.03 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें : Market Week Ahead : TCS के नतीजों, IIP और महंगाई के आंकड़ों से तय होगी बाजार की दिशा

वहीं दूसरी ओर मारुति का मार्केट कैप 1,912.16 करोड़ रुपए घटकर 2,38,940.80 करोड़ रुपए पर आ गया। एचडीएफसी बैंक के बाजार मूल्यांकन में 969 करोड़ रुपए की गिरावट आई और यह 4,64,938.51 करोड़ रुपए रह गया। एचडीएफसी का मार्केट कैप 111.65 करोड़ रुपए घटकर 2,77,546.49 करोड़ रुपए रह गया।

टॉप 10 की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, एचडीएफसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, मारुति, ओएनजीसी, एसबीआई तथा इन्फोसिस का स्थान रहा। बीते सप्ताह बांबे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स 530.50 अंक या 1.69 प्रतिशत तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 191.10 अंक या 1.95 प्रतिशत लाभ में रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा