1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में टॉप 10 में नौ कंपनियों का दमदार प्रदर्शन, बाजार पूंजीकरण तीन लाख करोड़ रुपये बढ़ा

शेयर बाजार में टॉप 10 में नौ कंपनियों का दमदार प्रदर्शन, बाजार पूंजीकरण तीन लाख करोड़ रुपये बढ़ा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 11, 2020 02:30 pm IST,  Updated : Oct 11, 2020 02:30 pm IST

देश की 10 सबसे बड़ी सूचीबद्ध कंपनियों में नौ के बाजार पूंजीकरण में पिछले सप्ताह 3,01,145.46 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ।

Market Cap- India TV Hindi
Market Cap Image Source : FILE

नयी दिल्ली। बाजार में तेजी के रुझानों और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के शेयर चढ़ने के कारण देश की 10 सबसे बड़ी सूचीबद्ध कंपनियों में नौ के बाजार पूंजीकरण में पिछले सप्ताह 3,01,145.46 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। बीते सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 1,812.44 अंक या 4.68 प्रतिशत बढ़ा। 

बड़ी कंपनियों में टीसीएस को सबसे अधिक फायदा हुआ, जिसका बाजार पूंजीकरण 1,09,644.68 करोड़ रुपये बढ़कर 10,56,277.53 करोड़ रुपये हो गया। एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण (एम-कैप) 69,952.08 करोड़ रुपये बढ़कर 6,78,991.98 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान इंफोसिस ने अपने बाजार पूंजीकरण में 38,270.81 करोड़ रुपये जोड़े। 

एचडीएफसी का एम-कैप 30,052.75 करोड़ रुपये बढ़कर 3,51,483.41 करोड़ रुपये हो गया। बीते सप्ताह आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, रिलायंस इंडस्ट्रीज और कोटक महिंद्रा बैंक के बाजार पूंजीकरण में भी बढ़ोतरी हुई। इसके विपरीत, भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 3,928 करोड़ रुपये घटकर 2,31,943.02 करोड़ रुपये रह गया। शीर्ष 10 कंपनियों में सबसे अधिक बाजार पूंजीकरण आरआईएल का है, जिसके बाद टीसीएस का स्थान है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा