1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार की रिकॉर्ड क्लोजिंग, सेंसेक्स 34500 और निफ्टी 10650 के ऊपर बंद

शेयर बाजार की रिकॉर्ड क्लोजिंग, सेंसेक्स 34500 और निफ्टी 10650 के ऊपर बंद

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Jan 11, 2018 04:06 pm IST,  Updated : Jan 11, 2018 04:06 pm IST

सबसे ज्यादा गिरावट इंडसइंड बैंक के शेयरों मे देखने को मिली, आज ही इंडसइंड बैंक के तिमाही नतीजे सामने आए हैं, तिमाही नतीजों में बैंक के फंसे हुए कर्ज में बढ़ोतरी हुई है

Nifty at new High- India TV Hindi
Nifty at new High, Sensex closes at record level

नई दिल्ली। बजट से ठीक पहले शेयर बाजार ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है, सेंसेक्स और निफ्टी आज फिर से रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए हैं, सेंसेक्स ने 70.42 प्वाइंट की तेजी के साथ आज 34,503.49 के स्तर पर क्लोजिंग दी है, निफ्टी की बात करें तो निफ्टी ने 19 प्वाइंट की मजबूती के साथ 10,651.20 पर क्लोजिंग दी है। आज से पहले कभी भी सेंसेक्स और निफ्टी इतनी ऊंचाई पर बंद नहीं हुए थे। दिन के कारोबार में निफ्टी ने 10,664.60 के आल टाइम हाई को छुआ है। सेंसेक्स ने बुधवार को 34,565.63 की रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ था।

शेयर बाजार में आज रियलिटी, मीडिया, आईटी और एफएमसीजी सेक्टर इंडेक्स में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली है। इसके अलावा बैंक और ऑटो इंडेक्स भी बढ़त के साथ बंद हुए हैं। सिर्फ मेटल इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुआ है। निफ्टी की 50 में से 25 कंपनियों में आज तेजी रही है जबकि 25 कंपनियों के शेयर लाल निशान के साथ बंद हुए हैं।

आज बढ़ने वाली कंपनियों में सबसे आगे इंफोसिस, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा, आयसर मोटर्स और एचडीएफसी के शेयर आगे रहे। सबसे ज्यादा गिरावट इंडसइंड बैंक के शेयरों मे देखने को मिली, आज ही इंडसइंड बैंक के तिमाही नतीजे सामने आए हैं, तिमाही नतीजों में बैंक के फंसे हुए कर्ज में बढ़ोतरी हुई है जिस वजह से बैंक का शेयर करीब 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1700 के स्तर पर बंद हुआ है। इंडसइंड बैंक के अलावा विप्रो, अंबूजा सीमेंट, बजाज फाइनेंस और सिप्ला के शेयरों में ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा