1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. मुनाफावसूली और रुपए में कमजोरी से लुढ़के शेयर बाजार, सेंसेक्स 31 अंक टूटा

मुनाफावसूली और रुपए में कमजोरी से लुढ़के शेयर बाजार, सेंसेक्स 31 अंक टूटा

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Jan 02, 2017 03:58 pm IST,  Updated : Jan 02, 2017 03:58 pm IST

बैंकिंग, वित्तीय और एमएमसीजी कंपनियों के शेयरों पर सबसे ज्यादा दबाव देखा गया। सेंसेक्स 31.01 अंक गिरकर 26, 595.45 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी गिरावट।

मुनाफावसूली और रुपए में कमजोरी से लुढ़के शेयर बाजार, सेंसेक्स 31 अंक टूटा- India TV Hindi
मुनाफावसूली और रुपए में कमजोरी से लुढ़के शेयर बाजार, सेंसेक्स 31 अंक टूटा

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को दोपहर बाद के सत्र में मुनाफावसूली और रुपए में कमजोरी के कारण गिरावट देखी गई। इस दौरान प्रमुख सूचकांक लाल निशान से नीचे देखे गए। बैंकिंग, वित्तीय और एमएमसीजी कंपनियों के शेयरों पर सबसे ज्यादा दबाव देखा गया। सेंसेक्स 31.01 अंक गिरकर 26, 595.45 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 6.30 अंक फिसल कर 8,179.50 पर आ गया।

दिनभर के कारोबार पर एक नजर

  • सेंसेक्स 26,711.15 अंकों पर खुलकर दोपहर 1.45 बजे 26,600.43 अंकों पर है जो कि पिछले दिन की तुलना में 26.03 अंकों या 0.10 फीसदी की गिरावट है।
  • पिछले सत्र में सेंसेक्स 26,626.46 अंकों पर बंद हुआ था।
  • दोपहर तक सेंसेक्स ने 26,720.98 अंकों के ऊपरी स्तर और 26,447.06 अंकों के निचले स्तर को छुआ।
  • बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा और 1,696 शेयरों में तेजी और 819 शेयरों में गिरावट देखी गई।

ट्रेडबुल्स के निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी ध्रुव देसाई ने बताया, “आईटी स्टॉक में मुख्य रूप से मुनाफावसूली के कारण गिरावट आई है। जबकि एफएमसीजी और बिजली कंपनियों के शेयरों में उच्च स्तर पर बिकवाली के दबाव के कारण उतार-चढ़ाव देखा गया।”

हेम सिक्योरिटीज की आस्था जैन के मुताबिक, “बिकवाली के दबाव के कारण बाजार में नकारात्मक ट्रेडिंग हो रही है। इसके अलावा रुपये में कमजोरी और डॉलर में मजबूती से भी कारोबार पर असर पड़ा है।”

इस सेक्टर में सबसे ज्यादा तेजी

  • कारोबार के दौरान रियल्टी इंडेक्स में सबसे ज्यादा 4 फीसदी की उछाल दर्ज की गई।
  • यूनिटेक में 7.7 फीसदी, इंडियाबुल्स रियल एस्टेट में 7 फीसदी और डीएलएफ में 6.2 फीसदी की तेजी देखने को मिली।
  • वहीं, ऑटोमोबाइल्स कंपनियों में के शेयर में 9 फीसदी की तेजी आई।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा