1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. NSE ने कमोडिटी डेरिवेटिव के लिये गोल्ड ऑप्शंस की शुरुआत की

NSE ने कमोडिटी डेरिवेटिव के लिये गोल्ड ऑप्शंस की शुरुआत की

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 24, 2020 08:46 am IST,  Updated : May 24, 2020 08:46 am IST

‘गोल्ड मिनी ऑप्शन’ कारोबार के लिये आठ जून से उपलब्ध होगा

NSE Launches gold options- India TV Hindi
NSE Launches gold options Image Source : FILE

नई दिल्ली। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने सोने के डेरिवेटिव कारोबार में ‘ऑप्शंस’ के अनुबंधों की खरीद फरोख्त शुरू करने की शनिवार को घोषणा की। एनएसई ने एक बयान में कहा कि उसे इसके लिये बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड यानि सेबी की मंजूरी मिल गयी है। एनएसई ने कहा कि ‘गोल्ड मिनी ऑप्शन’ कारोबार के लिये आठ जून से उपलब्ध होगा। यह सोमवार से शुक्रवार तक उपलब्ध रहेगा और इसके लिये समय सुबह के नौ बजे से रात के साढ़े ग्यारह अथवा 11 बजकर 55 मिनट तक होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा