1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. NSE में तकनीकी समस्या के कारण रुका कारोबार 3 घंटे बाद हुआ बहाल, निफ्टी 9722 और सेंसेक्‍स 31586 के स्‍तर पर

NSE में तकनीकी समस्या के कारण रुका कारोबार 3 घंटे बाद हुआ बहाल, निफ्टी 9722 और सेंसेक्‍स 31586 के स्‍तर पर

 Written By: Manish Mishra
 Published : Jul 10, 2017 12:54 pm IST,  Updated : Jul 12, 2017 12:57 pm IST

लंबे इंतजार के बाद NSE के कैश और F&O सेगमेंट में कारोबार शुरू हो गया है। तकनीकी खामियों के कारण NSE पर कारोबार 3 घंटे से अधिक समय के लिए रुक गया था।

NSE में तकनीकी समस्या के कारण रुका कारोबार 3 घंटे बाद हुआ बहाल, निफ्टी 9722 और सेंसेक्‍स 31586 के स्‍तर पर- India TV Hindi
NSE में तकनीकी समस्या के कारण रुका कारोबार 3 घंटे बाद हुआ बहाल, निफ्टी 9722 और सेंसेक्‍स 31586 के स्‍तर पर

नई दिल्ली। लंबे इंतजार के बाद NSE  के कैश और F&O सेगमेंट में कारोबार शुरू हो गया है। दरअसल, तकनीकी खामियों के कारण देश के सबसे बड़ स्‍टॉक एक्‍सचेंज पर कारोबार 3 घंटे से अधिक समय के लिए रुक गया था। खबर लिखे जाते समय NSE का संवेदी सूचकांक निफ्टी 56 अंकों की तेजी के साथ 9722 पर कारोबार कर रहा था। उल्‍लेखनीय है कि सोम मवार को बाजार खुलने के तुरंत बाद ही निवेशकों को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की तकनीकी समस्या ने एक बड़ा झटका दिया था। NSE में लिस्टेड शेयरों के भाव अपडेट नहीं हो पा रहे थे। इस कारण निवेशक ट्रेडिंग नहीं कर पा रहे थे। इस तकनीकी समस्या के कारण NSE को सुबह 9:55 पर फ्यूचर्स ऐंड ऑप्शन (F&O) सेगमेंट में ट्रेडिंग बंद करनी पड़ी।

NSE ने आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया कि तकनीकी गड़बड़ी है और उसे ठीक करने की कोशिशें की जा रही थीं। NSE ने कहा था कि प्री-ओपन ट्रेड 12.15 बजे दोपहर से शुरू होगा और सामान्‍य ट्रेडिंग 12.30 बजे बहाल होगी। NSE पर ट्रेडिंग रुकने के बारे में BSE के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि तकनीकी खराबी आने से पहले एक्‍सचेंज पर ट्रेडिंग वॉल्‍यूम 250 फीसदी बढ़ गया था।

यह भी पढ़ें : आज से खुल रहा है सॉवरेन गोल्‍ड बांड का सब्‍सक्रिप्‍शन, फिजिकल फॉर्म में भी होगा खरीदने का विकल्‍प

डीलरों की मानें तो NSE पर शेयर की कीमतें कारोबार की शुरुआत के समय से ही अपडेट नहीं हो रही थीं। इस वजह से NSE पर ट्रेडिंग करना संभव नहीं हो पा रहा था। हालांकि, इस बीच बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का कहना है कि उसे कोई तकनीकी समस्या नहीं है और ट्रेडिंग सामान्य रूप से जारी है।

सेंसेक्‍स में 210 अंकों की तेजी

खबर लिखे जाते समय BSE के सूचकांक सेंसेक्‍स में 225 अंकों की तेजी दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्‍स ने 31602 का रिकॉर्ड स्‍तर छुआ था ओर खबर लिखे जाते समय यह 31 586 के स्‍तर पर कारोबार कर र‍हा था। इससे पहले 22 जून को सेंसेक्स 31522 के स्‍तर पर पहुंचा था। BSE पर ऑयल एंड गैल, मेटल, कैपिटल गुड्स, पावर शेयरों में खरीददारी हो रही है। वहीं कंज्‍यूमर ड्यूरेबल सेगमेंट मेंमें बिकवाली देखने को मिल रही है। केयर रेटिंग्‍स में 9 फीसदी, यूनिटेक लिमिटेड में 5.24 फीसदी, RCOM में 6.59 फीसदी और डीविज लैब में 8.17 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।

यह भी पढ़ें : इस साल गेहूं और आटा नही करेंगे जेब खाली, सरकार के गोदामों में रिकॉर्ड तोड़ स्टॉक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा