1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Petrol Diesel Prices: तेल के दाम में फिर इजाफा, जानिए आपके शहर में क्या है रेट

Petrol Diesel Prices: तेल के दाम में फिर इजाफा, जानिए आपके शहर में क्या है रेट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 11, 2021 07:35 am IST,  Updated : Oct 11, 2021 06:19 pm IST

लगातार बढ़ रही पेट्रोल डीजल की कीमतों ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है। मुंबई में इस वक्त पेट्रोल की कीमत ₹110.41 प्रति लीटर है जबकि देश की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹104.44 प्रति लीटर है।

Petrol Diesel Prices: तेल के दाम में...- India TV Hindi
Petrol Diesel Prices: तेल के दाम में फिर इजाफा, जानिए आपके शहर में क्या है रेट Image Source : PTI

नई दिल्ली. पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) में लगातार इजाफा जारी है। आज देश की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों (Petrol Price in Delhi) में 30 पैसों का जबकि डीजल की कीमतों में 35 पैसों का इजाफा हुआ। तेल के दाम में आज हुई वृद्धि के बाद अब दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें ₹104.44 प्रति लीटर जबकि डीजल की कीमतें (Diesel Price in Delhi) ₹93.17 प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने लोगों की बजट बिगाड़ा हुआ है। मुंबई में आज पेट्रोल 29 पैसों का इजाफा हुआ जबकि डीजल की कीमतों में 37 पैसों का इजाफा हुआ। मुंबई में तेल के दाम में आज हुई वृद्धि के बाद पेट्रोल (Petrol Price in Mumbai) ₹110.41 प्रति लीटर और डीजल (Diesel Price in Mumbai) ₹101.03 प्रति लीटर के रेट पर बिक रह है।

आपको बता दें कि आज लगातार सातवें दिन तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया गया है। आइए आपको बतातें हैं इंडियन ऑयल (IOC) की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, विभिन्न शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमते।

  1. कोलकाता में आज पेट्रोल 105.09 रुपये और डीजल 96.28 रुपये प्रति लीटर
  2. चेन्नई में आज पेट्रोल 101.79 रुपये और डीजल 97.59 रुपये प्रति लीटर
  3. बेंगलुरु में आज पेट्रोल 108.08 रुपये और डीजल 98.89 रुपये प्रति लीटर
  4. लखनऊ में आज पेट्रोल 101.47 रुपये और डीजल 93.61 रुपये प्रति लीटर
  5. नोएडा में आज पेट्रोल 101.70 रुपये और डीजल 93.80 रुपये प्रति लीटर
  6. पटना में आज पेट्रोल 107.64 रुपये और डीजल 99.72 रुपये प्रति लीटर
  7. जयपुर में आज पेट्रोल 111.54 रुपये और डीजल 102.69 रुपये प्रति लीटर
  8. गुरुग्राम में आज पेट्रोल 102.11 रुपये और डीजल 93.91 रुपये प्रति लीटर
  9. हैदराबाद में आज पेट्रोल 108.64 रुपये और डीजल 101.66 रुपये प्रति लीटर
  10. रांची में आज पेट्रोल 98.94 रुपये और डीजल 98.34 रुपये प्रति लीटर
  11. देहरादून में आज पेट्रोल 100.57 रुपये और डीजल 94.02 रुपये प्रति लीटर
  12. और शिमला में आज पेट्रोल 101.87 और डीजल 92.37 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर है। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा