1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. राणा कपूर ने Yes Bank में अपनी 2.16% हिस्‍सेदारी 510 करोड़ में बेची, सेंसेक्‍स में आई 362 अंकों की गिरावट

राणा कपूर ने Yes Bank में अपनी 2.16% हिस्‍सेदारी 510 करोड़ में बेची, सेंसेक्‍स में आई 362 अंकों की गिरावट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 01, 2019 04:34 pm IST,  Updated : Oct 01, 2019 04:34 pm IST

यस बैंक में ताजा बिकवाली के बाद कपूर और उनके ग्रुप की हिस्सेदारी घटकर 4.72 प्रतिशत रह गई है। पिछले महीने मोर्गन क्रेडिट ने यस बैंक में अपनी 2.3 प्रतिशत हिस्सेदारी 337 करोड़ रुपए में बेची थी।

Rana Kapoor sell 2.16 pc stake in Yes Bank, Sensex tanks 362 pts- India TV Hindi
Rana Kapoor sell 2.16 pc stake in Yes Bank, Sensex tanks 362 pts Image Source : RANA KAPOOR SELL 2.16 PC

नई दिल्‍ली। यस बैंक के प्रमोटर राणा कपूर और उनके ग्रुप की दो इकाइयों ने बैंक में अपनी 2.10 प्रतिशत हिस्‍सेदारी 510 करोड़ में बेची है। यह बिक्री ओपन मार्केट के जरिये 26-27 सितंबर को की गई। इस खबर के आने के बाद मंगलवार को यस बैंक का शेयर 22 प्रतिशत टूट गया। फाइनेंशियल सेक्‍टर में बढ़ती दिक्‍कतें, ऑटो सेक्‍टर में मंदी जारी रहने और कमजोर मैक्रो डाटा की वजह से निवेशकों का मनोबल कमजोर पड़ने से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्‍स 362 अंक गिरकर बंद हुआ।

यस बैंक में ताजा बिकवाली के बाद कपूर और उनके ग्रुप की हिस्‍सेदारी घटकर 4.72 प्रतिशत रह गई है। पिछले महीने मोर्गन क्रेडिट ने यस बैंक में अपनी 2.3 प्रतिशत हिस्‍सेदारी 337 करोड़ रुपए में बेची थी।

नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी 115 अंक टूटकर 11,400 अंक से नीचे आ गया। 30 शेयरों वाला सेंसेक्‍स मजबूती के साथ खुलने के बाद दोपहर के कारोबार में 737 अंक तक नीचे चला गया। कारोबार समाप्ति से पहले यह 361.92 अंक या 0.94 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 38,305.41 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्‍स ने आज कारोबार के दौरान 38,923.78 अंक का उच्‍चतम और 37,929.89 अंक का न्‍यूनतम स्‍तर छुआ।  

वहीं दूसरी ओर निफ्टी भी 114.55 अंक या 1 प्रतिशत गिरकर 11,359.90 अंक पर बंद हुआ। इंडसइंड बैंक, एसबीआई, भारती एयरटेल, ओएनजीसी, टाटा स्‍टील और रिलायंस इंडस्‍ट्रीज में सबसे ज्‍यादा गिरावट आई। इनके शेयर 6.30 प्रतिशत तक टूटे।

एचडीएफसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी, कोटक बैंक, एचयूएल और एशियन पेंट्स हरे निशान में बंद हुए। बीएसमई स्‍मालकैप, मिडकैप और लार्जकैप इंडेक्‍स में गिरावट रही और इनमें 1.61 प्रतिशत तक की कमजोरी रही।

सेक्‍टर के हिसाब से टेलीकॉम में 4.53 प्रतिशत की बड़ी गिरावट आई और इसके बाद रीयल्‍टी में 3.88 प्रतिशत, टेक में 2.20 प्रतिशत और आईटी में 1.68 प्रतिशत की गिरावट आई। बीएसमई के 19 सेक्‍टर में से 17 लाल निशान में बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा