1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. स्वतंत्र निदेशक रवि वैंकटेसन इन्फोसिस के सहायक चेयरमैन बने, बोर्ड बैठक में हुआ फैसला

स्वतंत्र निदेशक रवि वैंकटेसन इन्फोसिस के सहायक चेयरमैन बने, बोर्ड बैठक में हुआ फैसला

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Apr 13, 2017 02:27 pm IST,  Updated : Apr 13, 2017 02:27 pm IST

सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इन्फोसिस के संस्थापकों द्वारा कंपनी के निदेशक मंडल में विविधता लाने के लिए स्वतंत्र निदेशक रवि वैंकटेसन को सहायक चेयरमैन बनाया है।

स्वतंत्र निदेशक रवि वैंकटेसन इन्फोसिस के सहायक चेयरमैन बने, बोर्ड बैठक में हुआ फैसला- India TV Hindi
स्वतंत्र निदेशक रवि वैंकटेसन इन्फोसिस के सहायक चेयरमैन बने, बोर्ड बैठक में हुआ फैसला

नई दिल्ली। सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इन्फोसिस के संस्थापकों द्वारा कंपनी के निदेशक मंडल में विविधता लाने के लिए कहे जाने के बीच कंपनी ने स्वतंत्र निदेशक रवि वैंकटेसन को सहायक चेयरमैन बनाया है। आपको बता दें कि वेंकटेसन अप्रैल 2011 से ही कंपनी के निदेशक मंडल के सदस्य हैं

इन्फोसिस के चेयरमैन आर सेशासयी ने एक बयान में कहा

कंपनी की रणनीति को लागू करने में रवि मेरी प्रबंधन के साथ निदेशक मंडल की संबद्धता बढ़ाने में मदद करेंगे।

यह भी पढ़े: इन्फोसिस का Q4 मुनाफा 3% गिरकर 3603 करोड़ रुपए, 14.75 रुपए प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान

बोर्ड बैठक में हुआ फैसला

निदेशक मंडल में विस्तार का यह निर्णय कंपनी प्रबंधन और संस्थापकों के बीच विभिन्न मुद्दों पर बनी रस्साकशी के बीच किया गया है। उल्लेखनीय है कि कंपनी के संस्थापक मुख्य कार्यकारी अधिकारी के वेतन वृद्धि, पुराने कर्मचारियों को ज्यादा पैकेज देने और कंपनी के परिचालन मानकों इत्यादि के बारे में सार्वजनिक तौर पर चिंता जता चुके हैं।

ये भी पढ़े: इन्फोसिस के COO प्रवीण राव के 70% वेतन वृद्धि पर नारायण मूर्ति ने जताया एतराज

नतीजों पर एक नजर

फाइनेंशियल ईयर 2016-17 की चौथी तिमाही में इंफोसिस का मुनाफा 3 फीसदी घटकर 3603 करोड़ रुपए रहा है। जबकि, फाइनेंशियल ईयर 2016-17 की तीसरी तिमाही में इंफोसिस का मुनाफा 3708 करोड़ रुपए रहा था।चौथी तिमाही में इंफोसिस की आय 0.9 फीसदी घटकर 17,120 करोड़ रुपए पर आ गई है। जबकि, फाइनेंशियल ईयर 2016-17 की तीसरी तिमाही में इंफोसिस की आय 17,273 करोड़ रुपए रही थी।

यह भी पढ़े: इन्फोसिस समेत इन बड़ी IT कंपनियों के शेयरों में मिलेंगे बड़े रिटर्न, सौदे बनाकर उठाएं फायदा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा