1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे की तेजी के साथ दो सप्ताह के उच्च स्तर पर, 64.87 रुपए पर हुआ बंद

डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे की तेजी के साथ दो सप्ताह के उच्च स्तर पर, 64.87 रुपए पर हुआ बंद

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Mar 26, 2018 08:33 pm IST,  Updated : Mar 26, 2018 08:33 pm IST

निर्यातकों और बैंकों की सतत डॉलर कटान के कारण रुपए में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी कायम रही और आज यह 14 पैसे की तेजी के साथ करीब दो सप्ताह के उच्च स्तर 64.87 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

Dollar vs Rupee, Rupee Closing- India TV Hindi
Dollar vs Rupee, Rupee Closing

मुंबई निर्यातकों और बैंकों की सतत डॉलर कटान के कारण रुपए में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी कायम रही और आज यह 14 पैसे की तेजी के साथ करीब दो सप्ताह के उच्च स्तर 64.87 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में डॉलर में मंदी के रुख के बीच स्थानीय शेयर बाजार में तेजी आने से विदेशी मुद्रा विनिमय कारोबार की धारणा को समर्थन प्राप्त हुआ। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से होने वाले आयात पर भारी शुल्क लगाया है और बदले की कार्रवाई के तहत चीन ने अमेरिका से होने वाले आयात पर अतिरिक्त शुल्क लगा दिया है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 64.93 रुपए प्रति डॉलर पर सकारात्मक रुख लिए खुला जो शुक्रवार को 65.01 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान 64.80 और 64.95 रुपए प्रति डॉलर के दायरे में घूमने के बाद अंत में यह अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 14 पैसे अथवा 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 64.87 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

भारतीय रिजर्व बैंक ने सोमवार को डालर-रुपए की संदर्भ दर 64.9055 रुपए प्रति डॉलर और यूरो-रुपए के लिए 80.2557 रुपए प्रति यूरो निर्धारित की थी। अंतरमुद्रा कारोबार में पौंड और यूरो के मुकाबले रुपए में गिरावट आई जबकि जापानी येन के मुकाबले रुपया मजबूती दर्शाता बंद हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा