1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 15.24 करोड़ डॉलर घटकर 421.33 अरब डॉलर पर पहुंचा

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 15.24 करोड़ डॉलर घटकर 421.33 अरब डॉलर पर पहुंचा

 Published : Mar 23, 2018 08:36 pm IST,  Updated : Mar 23, 2018 08:36 pm IST

दो निरंतर सप्ताह तक तेजी के बाद देश का विदेशी मुद्रा भंडार 16 मार्च को समाप्त सप्ताह में 15.24 करोड़ डॉलर घटकर 421.33 अरब डॉलर रह गया जिसका मुख्य कारण विदेशी मुद्रा आस्तियों में कमी आना है।

डॉलर- India TV Hindi
डॉलर

मुंबई। दो निरंतर सप्ताह तक तेजी के बाद देश का विदेशी मुद्रा भंडार 16 मार्च को समाप्त सप्ताह में 15.24 करोड़ डॉलर घटकर 421.33 अरब डॉलर रह गया जिसका मुख्य कारण विदेशी मुद्रा आस्तियों में कमी आना है। रिजर्व बैंक ने आज यह जानकारी दी। इससे पिछले सप्ताहांत में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 72.89 करोड़ डॉलर बढ़कर 421.487 अरब डॉलर हो गया था। 

नौ फरवरी को विदेशी मुद्रा भंडार 421.91 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर को छू गया था। आठ सितंबर2017 को विदेशी मुद्रा भंडारने पहली बार 400 अरब डॉलर के स्तर को लांघा था, लेकिन उसके बाद में इसमें घट बढ़ होती रही।  भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़े दर्शाते हैं कि समीक्षाधीन सप्ताह में कुल विदेशी मुद्रा भंडार का महत्वपूर्ण हिस्सा, यानी विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) 17.52 करोड़ डॉलर घटकर 396.15 अरब डॉलर रह गईं।                                      

रिजर्व बैंक ने कहा कि स्वर्ण आरक्षित भंडार1.32 करोड़ डॉलर बढ़कर21.56 अरब डॉलर हो गया। रिजर्व बैंक ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष: आईएमएफ: में विशेष निकासी अधिकार 41 लाख डॉलर बढ़कर 1.53 अरब डॉलर हो गया। केन्द्रीय बैंक ने कहा कि आईएमएफ में देश का मुद्रा भंडार भी 55 लाख डॉलर बढ़कर 2.07 अरब डॉलर हो गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा