1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. देश का विदेशी पूंजी भंडार 16.78 करोड़ डॉलर बढ़ा, पहुंचा 420.75 अरब डॉलर पर

देश का विदेशी पूंजी भंडार 16.78 करोड़ डॉलर बढ़ा, पहुंचा 420.75 अरब डॉलर पर

 Edited By: Abhishek Shrivastava
 Published : Mar 10, 2018 11:00 am IST,  Updated : Mar 10, 2018 11:00 am IST

देश का विदेशी पूंजी भंडार 2 मार्च को समाप्त सप्ताह में 16.78 करोड़ डॉलर बढ़कर 420.75 अरब डॉलर हो गया, जो 27,435.7 अरब रुपए के बराबर है।

forex reserve- India TV Hindi
forex reserve

नई दिल्ली। देश का विदेशी पूंजी भंडार 2 मार्च को समाप्त सप्ताह में 16.78 करोड़ डॉलर बढ़कर 420.75 अरब डॉलर हो गया, जो 27,435.7 अरब रुपए के बराबर है। इससे पिछले हफ्ते में मुद्रा भंडार में 1.13 अरब डॉलर की गिरावट आई थी और यह घटकर 420.591 अरब डॉलर के स्‍तर पर पहुंच गया था। 9 फरवरी को मुद्रा भंडार ने 421.914 अरब डॉलर का अब तक का सबसे उच्‍च स्‍तर छुआ था। पिछले साल 8 सितंबर को मुद्रा भंडार ने पहली बार 400 अरब डॉलर के स्‍तर को पार किया था।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, विदेशी पूंजी भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा आस्तियां आलोच्य सप्ताह में 17.71 करोड़ डॉलर बढ़कर 395.64 अरब डॉलर हो गया, जो 25,800.2 अरब रुपए के बराबर है। बैंक के मुताबिक, विदेशी मुद्रा भंडार को डॉलर में व्यक्त किया जाता है और इस पर भंडार में मौजूद पाउंड, स्टर्लिंग, येन जैसी अंतरराष्‍ट्रीय मुद्राओं के मूल्यों में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर पड़ता है।

आलोच्य अवधि में देश का स्वर्ण भंडार 81 लाख डॉलर बढ़कर 21.52 अरब डॉलर रहा, जो 1,401.2 अरब रुपए के बराबर है। इस दौरान देश का अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर) का मूल्य 74 लाख डॉलर घटकर 1.52 अरब डॉलर हो गया, जो 99.7 अरब रुपए के बराबर है। अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में देश के मौजूदा भंडार का मूल्य 1.01 करोड़ डॉलर घटकर 2.06 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 134.6 अरब रुपए के बराबर है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा