1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. देश का विदेशी पूंजी भंडार 360 अरब डॉलर के पार, पिछले हफ्ते 93.24 करोड़ डॉलर की हुई वृद्धि

देश का विदेशी पूंजी भंडार 360 अरब डॉलर के पार, पिछले हफ्ते 93.24 करोड़ डॉलर की हुई वृद्धि

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jan 28, 2017 06:29 pm IST,  Updated : Jan 28, 2017 06:29 pm IST

देश का विदेशी पूंजी भंडार 20 जनवरी को समाप्त सप्ताह में 93.24 करोड़ डॉलर बढ़कर 360.77 अरब डॉलर पर पहुंच गया। यह राशि 24,549.5 अरब रुपए के बराबर है।

देश का विदेशी पूंजी भंडार 360 अरब डॉलर के पार, पिछले हफ्ते 93.24 करोड़ डॉलर की हुई वृद्धि- India TV Hindi
देश का विदेशी पूंजी भंडार 360 अरब डॉलर के पार, पिछले हफ्ते 93.24 करोड़ डॉलर की हुई वृद्धि

मुंबई। देश का विदेशी पूंजी भंडार 20 जनवरी को समाप्त सप्ताह में 93.24 करोड़ डॉलर बढ़कर 360.77 अरब डॉलर पर पहुंच गया। यह राशि 24,549.5 अरब रुपए के बराबर है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, विदेशी पूंजी भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा भंडार आलोच्य सप्ताह में 92.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 338.434 अरब डॉलर हो गया, जो 23,030.8 अरब रुपए के बराबर है।

बैंक के मुताबिक, विदेशी मुद्रा भंडार को डॉलर में व्यक्त किया जाता है और इस पर भंडार में मौजूद पाउंड, स्टर्लिंग, येन जैसी अंतरराष्‍ट्रीय मुद्राओं के मूल्यों में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर पड़ता है।

  • आलोच्य अवधि में देश का स्वर्ण भंडार बिना किसी बदलाव के 1.8584 करोड़ डॉलर या 1,262.9 अरब रुपए पर स्थिर रहा।
  • अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर) 23 लाख डॉलर बढ़कर 1.442 अरब डॉलर हो गया, जो 98.2 अरब रुपए के बराबर है।
  • आईएमएफ में देश के मौजूदा भंडार का मूल्य 37 लाख डॉलर बढ़कर 2.314 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 157.6 अरब रुपए के बराबर है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा