1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. हफ्ते के पहले दिन रुपए की मजबूत शुरुआत, डॉलर के मुकाबले 17 पैसे चढ़ा रुपया

हफ्ते के पहले दिन रुपए की मजबूत शुरुआत, डॉलर के मुकाबले 17 पैसे चढ़ा रुपया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 18, 2019 10:44 am IST,  Updated : Mar 18, 2019 10:44 am IST

विदेशी पूंजी के निरंतर निवेश और वैश्विक बाजारों में अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी से रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 17 पैसे मजबूत होकर 68.93 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

Dollar Rupee- India TV Hindi
Dollar Rupee

विदेशी पूंजी के निरंतर निवेश और वैश्विक बाजारों में अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी से रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 17 पैसे मजबूत होकर 68.93 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। मुद्रा डीलरों ने कहा कि भारत का व्यापार घाटा कम होने और निर्यातकों की ओर से डॉलर की बिकवाली से रुपये को समर्थन मिला। 

वाणिज्य मंत्रालय के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश के निर्यात कारोबार में फरवरी माह के दौरान 2.44 प्रतिशत की मामूली वृद्धि दर्ज की गई लेकिन सोना और पेट्रोलियम पदार्थों का आयात घटने से माह के दौरान व्यापार घाटा कम होकर 9.6 अरब डालर पर सिमट गया। 

शुक्रवार को रुपया 24 पैसे की बढ़त के साथ 69.10 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच , प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार , बुधवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 4,323.49 करोड़ रुपये की शुद्ध लिवाली की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा