1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे चढ़कर 74.78 रुपये प्रति डॉलर पर बंद

डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे चढ़कर 74.78 रुपये प्रति डॉलर पर बंद

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 11, 2020 05:06 pm IST,  Updated : Aug 11, 2020 05:06 pm IST

कारोबार के दौरान डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत बढ़कर 93.46 पर पहुंचा

Rupee- India TV Hindi
Rupee Image Source : GOOGLE

नई दिल्ली। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में मंगलवार के कारोबार के दौरान बढ़त देखने को मिली है। आज के कारोबार में रुपया 12 पैसे चढ़कर 74.78 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ है। रुपये में मजबूती डॉलर में कमजोरी की वजह से देखने को मिली, इसके साथ ही घरेलू शेयर बाजारों में बढ़त से भी घरेलू करंसी को सहारा मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे की मजबूती के साथ खुला। कारोबार के दौरान रुपये में मजबूती बनी रही और इसमे सिर्फ 9 पैसे के दायरे में ही कारोबार हुआ।

आज के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 74.83 रपये प्रति डॉलर पर खुला। उसके बाद यह और मजबूत होता हुआ अंत में कारोबार की समाप्ति पर 74.78 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ। इस भाव पर यह पिछले दिन के मुकाबले 12 पैसे मजबूत रहा। पिछले दिन यह 74.90 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान घरेलू मुद्रा ने 74.77 रुपये का उच्चतम स्तर और 74.86 रुपये प्रति डॉलर का न्यूनतम स्तर छुआ। इस बीच दुनिया की छह मुद्राओं के समक्ष डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डालर सूचकांक 0.13 प्रतिशत घटकर 93.46 अंक पर आ गया। विदेशी मुद्रा बाजार में डीलरों का कहना है कि घरेलू बाजारों विदेशी फंड्स का प्रवाह जारी रहने से घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला। शेयर बाजारों के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को विदेशी कोषों ने भारतीय पूंजी बाजार में 302.88 करोड़ रुपये की शुद्ध लिवाली की। इस बीच, वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल का ब्रेंट क्रूड वायदा 0.47 प्रतिशत बढ़कर 45.20 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा