1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे चढ़कर 74.90 रुपये पर बंद, घरेलू संकेतों का असर

डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे चढ़कर 74.90 रुपये पर बंद, घरेलू संकेतों का असर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 10, 2020 04:31 pm IST,  Updated : Aug 10, 2020 04:31 pm IST

कारोबार के दौरान डॉलर सूचकांक 0.17 प्रतिशत बढ़कर 93.59 पर पहुंचा

Rupee Vs dollar- India TV Hindi
Rupee Vs dollar Image Source : GOOGLE

नई दिल्ली। घरेलू बाजार के सकारात्मक रुख से हफ्ते के पहले कारोबारी सत्र में रुपया में डॉलर के मुकाबले सीमित मजबूती देखने को मिली है। अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे चढ़कर 74.90 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबार में रुपये की शुरुआत हल्की कमजोरी के साथ हुई थी, हालांकि घरेलू संकेतों के बाद इसमे रिकवरी देखने को मिली। अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत में डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे की कमजोरी के साथ 74.96 रुपये प्रति डॉलर पर कमजोर खुला और कुछ ही देर में सुधरकर मजबूती में आ गया। अंत में यह पिछले दिन के बंद भाव की तुलना में तीन पैसे बढ़कर 74.90 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

इससे पहले पिछले हफ्ते शुक्रवार को डॉलर- रुपये की विनिमय दर 74.93 रुपये प्रति डॉलर रही थी। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक रुपया सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख रहने और विदेशी फंड्स का प्रवाह जारी रहने से रुपये को जहां मजबूती मिल रही है वहीं डॉलर के अन्य मुद्राओं के समक्ष मजबूत होने और कच्चे तेल के बढ़ते दाम से रुपये पर दबाव बढ़ रहा है। दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की मजबूती को बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.17 प्रतिशत बढ़कर 93.59 अंक पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल का वायदा भाव 1.10 प्रतिशत बढ़कर 44.89 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इस बीच, विश्व में कोविड- 19 के संक्रमण मामले दो करोड़ के करीब पहुंच गये हैं। भारत में संक्रमित लोगों की संख्या 22 लाख से ऊपर निकल गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा