1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे की मजबूती के साथ 75.55 पर बंद

डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे की मजबूती के साथ 75.55 पर बंद

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 08, 2020 04:59 pm IST,  Updated : Jun 08, 2020 04:59 pm IST

कारोबार के दौरान रुपये में 75.50 के स्तर तक बढ़त देखने को मिली

Rupee Vs dollar- India TV Hindi
Rupee Vs dollar Image Source : GOOGLE

नई दिल्ली। रुपया सोमवार को डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की मजबूती के साथ 75.55 पर बंद हुआ। कारोबारियों के मुताबिक घरेलू शेयर बाजारों के सकारात्मक रुख, लॉकडाउन के बाद कारोबारी गतिविधियों के दोबारा शुरू होने और विदेशी पूंजी प्रवाह ने रुपये को सहारा दिया। लेकिन बैंकों एवं निर्यातकों की डॉलर खरीद बढ़ने के साथ-साथ कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुधरती कीमतों के बीच रुपये में सीमित बढ़त ही दर्ज हुई।

 

सोमवार सुबह रुपया डॉलर के मुकाबले 75.59 पर खुला और अंत में पिछले बंद के मुकाबले तीन पैसे की बढ़त लिए 75.55 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 75.58 पर बंद हुआ था। कारोबारी सत्र के दौरान दिन में डॉलर के मुकाबले रुपया 75.50 रुपये तक मजबूत हुआ वहीं इसमें 75.64 रुपये तक गिरावट भी दर्ज हुई। आरंभिक आंकड़ों के हिसाब से विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने शुक्रवार को 97.61 करोड़ रुपये की लिवाली की। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल का भाव 0.97 प्रतिशत बढ़कर 42.71 डॉलर प्रति बैरल पर बोला गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा