1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 75.04 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद

रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 75.04 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 04, 2020 04:28 pm IST,  Updated : Aug 04, 2020 04:28 pm IST

कारोबार के दौरान रुपये में 75.17 के स्तर तक अधिकतम गिरावट भी दर्ज

Dollar Vs Rupee- India TV Hindi
Dollar Vs Rupee Image Source : GOOGLE

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के बावजूद मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपये में सीमित गिरावट देखने को मिली है। मंगलवार के कारोबार में अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 75.04 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ है। बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों और एशियाई करंसी में कमजोरी की वजह से रुपये पर दबाव देखने को मिला, हालांकि शेयर बाजार से मिले सकारात्मक संकेतों से गिरावट सीमित रही।  

आज के कारोबार में रुपया पर शुरुआत में दबाव देखने को मिला और घरेलू करंसी 75.13 रुपये प्रति डॉलर पर कमजोर के साथ खुला। कारोबार के साथ रुपये की शुरुआती गिरावट कुछ सीमित हुई और कारोबार के अंत में यह तीन पैसे की गिरावट के साथ 75.04 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 75.01 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। सत्र के दौरान रुपये में बढ़त भी दर्ज हुई और रुपया 74.85 के दिन के उच्चतम स्तर तक पहुंचा वहीं गिरावट के साथ रुपया ने 75.17 रुपये के निम्नतम स्तर को भी छुआ। बाजार सूत्रों ने कहा कि शेयर बाजार की तेजी और विदेशी निधियों के निवेश के कारण रुपये को समर्थन मिला लेकिन एशियाई मुद्राओं के कमजोर होने तथा कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामले से रुपये पर दबाव रहा।

दूसरी तरफ डॉलर इंडेक्स में 0.08 फीसदी की गिरावट देखने को मिली और ये 93.46 के स्तर पर आ गया। इंडेक्स 6 प्रमुख करंसी के मुकाबले डॉलर के प्रदर्शन को बताता है। दूसरी तरफ आज के कारोबार में घरेलू शेयर बाजार करीब 2 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा