1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती जारी, 38 पैसे बढ़कर 74.66 प्रति डॉलर पर बंद

डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती जारी, 38 पैसे बढ़कर 74.66 प्रति डॉलर पर बंद

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 03, 2020 05:05 pm IST,  Updated : Jul 03, 2020 05:05 pm IST

कारोबार के दौरान रुपया प्रति डॉलर 74.60 के स्तर  तक मजबूत हुआ

Rupee Vs dollar- India TV Hindi
Rupee Vs dollar Image Source : GOOGLE

नई दिल्ली। कोविड-19 के टीके को लेकर सकारात्मक खबरों के बीच घरेलू शेयर बाजार में तेजी तथा डॉलर के कमजोर होने से शुक्रवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 38 पैसे की तेजी के साथ 74.66 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बाजार जानकारों ने कहा कि कोविड-19 के टीके के उत्साहजनक परीक्षण परिणाम के अलावा घरेलू शेयर बाजार में तेजी, कच्चे तेल की स्थिर कीमतें और डॉलर में कमजोर आने से स्थानीय मुद्रा को सहारा मिला।

अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 74.60 पर खुला और कारोबार के अंत में यह पिछले बंद भाव की तुलना में 38 पैसे की तेजी दर्शाता 74.66 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बृहस्पतिवार को रुपया 75.04 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान रुपये में 74.60 रुपये का दिन का उच्चतम स्तर और 75.02 के निचला स्तर छुआ। गुरुवार को ही रुपये में 56 पैसे की जोरदार तेजी देखने को मिली थी। पिछले 2 दिनों में डॉलर के मुकाबले रुपया 94 पैसे मजबूत हो गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा