1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 44 पैसे टूटकर 73.47 के स्तर पर बंद हुआ

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 44 पैसे टूटकर 73.47 के स्तर पर बंद हुआ

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 03, 2020 04:51 pm IST,  Updated : Sep 03, 2020 09:24 pm IST

दिन के कारोबार के दौरान रुपये ने डॉलर के मुकाबले 73.23 का ऊपरी स्तर और 73.48 का निचला स्तर देखा। वहीं छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत बढ़कर 92.88 के स्तर पर आ गया।

rupee vs dollar- India TV Hindi
rupee vs dollar Image Source : GOOGLE

नई दिल्ली। डॉलर के मुकाबले रुपये में गुरुवार के कारोबार के दौरान गिरावट देखने को मिली है। घरेलू शेयर बाजार में सुस्ती और अमेरिकी डॉलर में मजबूती के चलते गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपये में 44 पैसे की गिरावट देखने को मिली और घरेलू करंसी गिरावट के साथ 73.47 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ। रुपये में आज के कारोबार की शुरुआत से ही दबाव का रुख था। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया कमजोरी के साथ 73.23 पर खुला और आगे गिरावट दर्शाता हुआ अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले करीब 44 पैसे की गिरावट दर्ज करते हुए 73.47 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के अंत में रुपये में 44 पैसे की गिरावट आई। रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.03 पर बंद हुआ था।

दिन के कारोबार के दौरान रुपये ने डॉलर के मुकाबले 73.23 का ऊपरी स्तर दर्ज किया वहीं गिरावट आने पर रुपया 73.48 के निचले स्तर पर पहुंच गया। दबाव के बीच रुपया दिन के निचले स्तरों के करीब ही बंद हुआ। दूसरी तरफ दुनिया भर की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत बढ़कर 92.88 के स्तर पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि डॉलर की मजबूती और घरेलू शेयर बाजार में सुस्ती के चलते रुपये पर दबाव देखने को मिला। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक बुधवार को पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे और उन्होंने सकल आधार पर 990.57 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। डॉलर के मुकाबले घरेलू करंसी में फिलहाल तेज उतार चढ़ाव का रुख देखने को मिल रहा है। मंगलवार के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपये में प्रतिशत के आधार पर 21 महीने के दौरान सबसे तेज एक दिनी बढ़त देखने को मिली थी। वहीं पिछले हफ्ते ही डॉलर के मुकाबले रुपये में 20 महीने की सबसे तेज साप्ताहिक बढ़त देखने को मिली थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा