1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. रुपये में जोरदार तेजी, 56 पैसे बढ़कर 75.04 प्रति डॉलर पर हुआ बंद

रुपये में जोरदार तेजी, 56 पैसे बढ़कर 75.04 प्रति डॉलर पर हुआ बंद

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 02, 2020 05:58 pm IST,  Updated : Jul 02, 2020 05:58 pm IST

कारोबार के दौरान रुपया 74.99 प्रति डॉलर के स्तर तक मजबूत हुआ

Rupee Vs dollar- India TV Hindi
Rupee Vs dollar Image Source : GOOGLE

नई दिल्ली। डॉलर में नरमी तथा घरेलू शेयर बाजारों की तेजी के दम पर बृहस्पतिवार को अंतरबैंक मुद्रा बाजार में रुपया शुरुआती आंकड़ों के आधार पर 56 पैसे की बढ़त लेकर 75.04 प्रति डॉलर पर बंद हआ। कारोबारियों के मुताबिक घरेलू शेयर बाजारों के बढ़त में रहने तथा डॉलर में नरमी रहने से रुपये को समर्थन मिला। दवा कंपनी फाइजर द्वारा कोरोना वायरस के टीके के सकारात्मक परिणाम आने की जानकारी दिये जाने से भी निवेशकों के लिए सेंटीमेंट्स बेहतर हुए।

आज के कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 75.51 पर खुला और कारोबार के दौरान चढ़ता गया। कारोबार के समाप्त होने के बाद शुरुआती आंकड़ों के आधार पर यह 75.04 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले दिवस की तुलना में 56 पैसे मजबूत है। बुधवार को रुपया 75.

60 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इस दौरान रुपया 74.99 प्रति डॉलर के दिन के उच्चतम स्तर और 75.53 प्रति डॉलर के निचले स्तर के दायरे में रहा।

दवा कंपनियों फाइजर और उसके जर्मन भागीदार बायोनटेक ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 के पहले चार प्रायोगिक टीकों का 45 लोगों पर शुरुआती परीक्षण किया गया, जिसके उत्साहजनक परिणाम सामने आये। इस बीच प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्राओं के बास्केट में डॉलर का सूचकांक 0.26 प्रतिशत गिरकर 96.94 पर आ गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा