1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे गिर कर 75.72 के स्तर पर बंद

डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे गिर कर 75.72 के स्तर पर बंद

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 24, 2020 04:30 pm IST,  Updated : Jun 24, 2020 04:35 pm IST

कारोबार के दौरान रुपया 75.59 के उच्चतम स्तर तक पहुंचा

Rupee Vs Dollar- India TV Hindi
Rupee Vs Dollar Image Source : GOOGLE

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजारों में उतार चढ़ाव के बीच अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया बुधवार को डालर के मुकाबले शुरुआती मजबूती को बरकार नहीं रख सका और छह पैसे की गिरावट के साथ 75.72 पर बंद हुआ। बाजार सूत्रों के अनुसार कमजोर घरेलू शेयर बाजार, कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप तथा भारत-चीन सीमा पर तनाव जैसी घटनाओं से निवेशकों का भरोसा प्रभावित हो रहा है। जिससे रुपये पर दबाव देखने को मिला है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 75.61 पर खुला। कारोबार के दौरान शुरुआती तेजी देखने को मिली लेकिन वो टिक नहीं सकी।  कारोबार के अंत में रुपये की विनिमय दर डॉलर के मुकाबले छह पैसे की गिरावट दर्शाते हुए 75.72 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई। कारोबार के दौरान डॉलर 75.59 से लेकर 75.76 रुपये के दायरे में रहा। मंगलवार को डॉलर-रुपया विनियम दर 75.66 पर बंद हुई थी।

वहीं डॉलर इंडेक्स 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 96.81 के स्तर पर पहुंच गया। डॉलर इंडेक्स दुनिया भर की 6 प्रमुख करंसी के मुकाबले डॉलर के प्रदर्शन का बताता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा