1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. डॉलर के मुकाबले रुपया 64 पैसे गिरकर 75.73 पर बंद हुआ

डॉलर के मुकाबले रुपया 64 पैसे गिरकर 75.73 पर बंद हुआ

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 04, 2020 04:31 pm IST,  Updated : May 04, 2020 04:31 pm IST

डॉलर इंडेक्स में 0.27 फीसदी की बढ़त दर्ज

Rupee Vs Dollar- India TV Hindi
Rupee Vs Dollar

नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने तथा घरेलू शेयर बाजारों में भारी बिकवाली के कारण सोमवार को रुपया 64 पैसे गिरकर 75.73 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में भारी बिकवाली तथा अमेरिकी डॉलर की मजबूती रुपये की गिरावट के प्रमुख कारण रहे। इसके अलावा, दुनिया भर में कोरोनो वायरस से संक्रमण के बढ़ते मामलों का भी रुपये पर प्रतिकूल असर हुआ।

रुपया गिरावट के साथ 75.70 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान इसमें और गिरावट आयी। यह अंतत: प्रारंभिक आंकड़ों के आधार पर 64 पैसे गिरकर 75.73 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बृहस्पतिवार को रुपया 75.09 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। विदेशी मुद्रा बाजार शुक्रवार को महाराष्ट्र दिवस के कारण बंद था। छह प्रमुख मुद्राओं के बास्केट के मुकाबले डॉलर का सूचकांक 0.27 प्रतिशत बढ़कर 99.35 पर पहुंच गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा