1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे की गिरावट के साथ 75.60 पर बंद

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे की गिरावट के साथ 75.60 पर बंद

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 01, 2020 05:38 pm IST,  Updated : Jul 01, 2020 05:38 pm IST

कारोबार के दौरान रुपया प्रति डॉलर 75.48 के स्तर तक मजबूत हुआ

dollar vs rupee- India TV Hindi
dollar vs rupee Image Source : GOOGLE

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार के सकारात्मक रुख के बावजूद कोविड-19 के बढ़ते मामलों से निवेशकों के बीच चिंता बढ़ने से रुपया बुधवार को दबाव में रहा और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 75.60 के स्तर पर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 75.49 पर खुला और अंत में नौ पैसे टूटकर बंद हुआ।

रुपया-डालर विनिमय दर मंगलवार को 75.51 पर बंद हुई थी। विदेशी मुद्रा बाजार में चार घंटे के कारोबारी सत्र के दौरान रुपया प्रति डॉलर 75.48- 75.

60 के दायरे में था। विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार से स्थानीय इकाई को समर्थन मिला, लेकिन विदेशी फंड्स के बाजारों से बाहर निकलने और कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण निवेशकों के भरोसे पर नकारात्मक असर देखने को मिला। एमके ग्लोबल फाइनैंशियल सर्विसेज के मुद्रा शोध प्रमुख राहुल गुप्ता ने कहा कि मिलीजुली भावनाओं के कारण विदेशी करेंसी बाजार में आज के दिन कारोबार हल्का था। व्यापारियों के बीच इस बात को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है कि डॉलर और रुपये का हाजिर कारोबार किस दिशा में जाएगा। इसी वजह से कारोबारी और अधिक संकेतों की तलाश कर रहे हैं।

इस बीच दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 1.04 करोड़ से अधिक हो गए हैं, जबकि 5.11 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोविड-19 के कारण 17,400 लोगों की मौत हो गई है और इससे 5.85 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं। इस बीच वैश्विक तेल बाजार का मानक समझे जाने वाले ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 2.64 फीसदी बढ़कर 42.36 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा