1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. रुपया 9 पैसे टूटकर 75.72 प्रति डॉलर पर बंद, ट्रेड वॉर की आशंका से दबाव

रुपया 9 पैसे टूटकर 75.72 प्रति डॉलर पर बंद, ट्रेड वॉर की आशंका से दबाव

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 06, 2020 04:03 pm IST,  Updated : May 06, 2020 04:03 pm IST

विदेशी निवेशकों की तरफ से निवेश निकाले जाने से भी रुपये पर असर पड़ा

Rupee Vs Dollar- India TV Hindi
Rupee Vs Dollar

नई दिल्ली। बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी देखने को मिली है। कारोबार के अंत में रुपया 9 पैसे के नुकसान के साथ 75.72 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर में मजबूती और अमेरिका तथा चीन के बीच फिर से व्यापार युद्ध की आशंका से रुपये पर दबाव देखने को मिला है।

कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी डॉलर मजबूत होने तथा विदेशी निवेशकों की सतत निकासी से रुपये में गिरावट आई। शुरुआती कारोबार में रुपया कमजोरी के साथ 75.77 प्रति डॉलर पर खुला। हालांकि, बाद में इसने नुकसान की कुछ भरपाई की। अंत में यह 9 पैसे के नुकसान के साथ 75.72 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। मंगलवार को रुपया 75.63 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा