1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. घरेलू संकेतों की मदद से डॉलर के मुकाबले रुपया बढ़त के साथ 73.88 के स्तर पर बंद

घरेलू संकेतों की मदद से डॉलर के मुकाबले रुपया बढ़त के साथ 73.88 के स्तर पर बंद

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 26, 2020 06:11 pm IST,  Updated : Nov 26, 2020 06:11 pm IST

रुपया मजबूती के साथ 73.85 के स्तर पर खुला। दिन के कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपये ने 73.75 का उच्चतम स्तर छुआ। वहीं आज के कारोबार में रुपये का निचला स्तर 73.89 रहा।

रुपये में लगातार...- India TV Hindi
रुपये में लगातार पांचवे दिन मजबूती Image Source : GOOGLE

नई दिल्ली। डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती का सिलसिला आज लगातार पांचवे दिन भी जारी रहा। गुरुवार के कारोबार में विदेशी फंड्स के द्वारा जारी निवेश तथा घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे की तेजी के साथ 73.88 पर बंद हुआ है। आज के कारोबार में अन्तरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में रुपया मजबूती के साथ 73.85 के स्तर पर खुला। दिन के कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपये ने 73.75 का उच्चतम स्तर छुआ। वहीं आज के कारोबार में रुपये का निचला स्तर 73.89 रहा। यानि कारोबार के दौरान रुपये में मजबूती बनी रही और रुपया 14 पैसे के दायरे में कारोबार करता है। कारोबार के अंत में रुपया दिन के निचले स्तरों के करीब ही 73.88 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बुधवार को रुपये की विनिमय दर 10 पैसे की तेजी के साथ 73.91 रुपये प्रति डॉलर थी जो करीब एक माह का उच्चतम स्तर है। ये डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती का लगातार पांचवां कारेाबारी सत्र रहा है।

इस बीच छह प्रमुख प्रतिद्वन्द्वी मुद्राओं की तुलना में डॉलर का सूचकांक 0.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 92.04 हो गया। घरेलू मोर्चे पर, 30 शेयरों पर आधारित बीएसई-30 सेंसेक्स 431.64 अंक बढ़कर 44,259.74 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफपीआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे जिन्होंने बुधवार को निवल आधार पर 24.20 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की। कच्चे तेल के बाजार में ब्रेंट क्रूड वायदा 1.21 प्रतिशत घटकर 48.02 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा