1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. कर्नाटक में मतगणना के बीच रुपए में भारी गिरावट, करीब डेढ़ साल के निचले स्तर तक आया

कर्नाटक में मतगणना के बीच रुपए में भारी गिरावट, करीब डेढ़ साल के निचले स्तर तक आया

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : May 15, 2018 09:14 am IST,  Updated : May 15, 2018 09:14 am IST

शुरुआती कारोबार में रुपया 17 पैसे की कमजोरी के साथ 67.68 पर खुला लेकिन इसके बाद इसमें बिकवाली बढ़ी और अभी यह करीब 24 पैसे की भारी कमजोरी के साथ ट्रेड हो रहा है। डॉलर का भाव बढ़कर 67.75 रुपए हो गया है जो करीब डेढ़ साल में सबसे ज्यादा भाव है।

Rupee falls to 18 months low on Karnatka Election counting day- India TV Hindi
Rupee falls to 18 months low on Karnatka Election counting day

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनावों को लेकर हो रही मतगणना के बीच भारतीय करेंसी रुपए पर नजर डालें तो रुपए में आज फिर से भारी गिरावट देखी जा रही है। शुरुआती कारोबार में रुपया 17 पैसे की कमजोरी के साथ 67.68 पर खुला लेकिन इसके बाद इसमें बिकवाली बढ़ी और अभी यह करीब 24 पैसे की भारी कमजोरी के साथ ट्रेड हो रहा है। डॉलर का भाव बढ़कर 67.75 रुपए हो गया है जो करीब डेढ़ साल में सबसे ज्यादा भाव है।

इस बीच कर्नाटक विधानसभा चुनावों की मतगणना के ताजा रुझानों पर नजर डालें तो भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। 9 बजे तक हुई मतगणना में भारतीय जनता पार्टी 98, कांग्रेस 91 और जंतादल सेक्युलर 26 सीटों पर आगे चल रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा