1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. रुपए में आज सुधार, 19 पैसे की रिकवरी के साथ 70.80 पर खुला

रुपए में आज सुधार, 19 पैसे की रिकवरी के साथ 70.80 पर खुला

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Sep 03, 2018 09:11 am IST,  Updated : Sep 03, 2018 12:34 pm IST

पिछले हफ्ते शुक्रवार को यह 70.99 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था जो इसका अबतक का सबसे निचला क्लोजिंग स्तर है

Rupee opens positive on Monday against US Dollar- India TV Hindi
Rupee opens positive on Monday against US Dollar

नई दिल्ली। अमेरिकी करेंसी डॉलर के मुकाबले भारतीय करेंसी रुपए में आज सुधार देखा जा रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपए ने 19 पैसे की मजबूती के साथ शुरुआत की है। रुपया 70.80 प्रति डॉलर पर खुलने के बाद अब 70.78 प्रति डॉलर तक आ गया है। पिछले हफ्ते शुक्रवार को यह 70.99 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था जो इसका अबतक का सबसे निचला क्लोजिंग स्तर है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर में मजबूती देखी जा रही है जिस वजह से हाल के दिनों में रुपए पर दबाव आया है, डॉलर इंडेक्स अब भी 95 के स्तर के ऊपर बना हुआ है, लेकिन इसके बावजूद रुपए ने आज कुछ सुधार के साथ शुरुआत की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा