1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. बैंक शेयरों में खरीदारी लौटने से 6 दिन बाद शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 318 प्वाइंट बढ़कर बंद

बैंक शेयरों में खरीदारी लौटने से 6 दिन बाद शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 318 प्वाइंट बढ़कर बंद

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Mar 08, 2018 03:50 pm IST,  Updated : Mar 08, 2018 03:50 pm IST

आज शेयर बाजार में सरकारी बैंकों के शेयरों में खरीदारी लौटी है, सबसे ज्यादा बढ़त स्टेट बैंक के शेयर में देखी गई है। यही वजह है कि शेयर बाजार में 6 दिन बाद मजबूती आई है।

Sensex and Nifty gains- India TV Hindi
Sensex and Nifty gains on Thursday as PSU bank stocks rose

नई दिल्ली। सरकारी बैकों के शेयरों में आज लौटी खरीदारी के दम पर 6 दिन बाद शेयर बाजार में कुछ रौनक लौटी है और बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ है। लगातार 6 कारोबारी सत्र घटने के बाद सेंसेक्स आज 318.48 प्वाइंट की मजबूती के साथ 33351.57 पर बंद हुआ है वहीं निफ्टी 88.45 प्वाइंट की बढ़ोतरी के साथ 10242.65 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स ने आज दिन के कारोबार में 33439.97 और निफ्टी ने 10270.35 का ऊपरी स्तर छुआ है।

शेयर बाजार में आज सरकारी बैकों के शेयरों में जबरदस्त खरीदारी लौटती दिखी है, पीएसयू बैंक निफ्टी 2.80 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर में आज 4 प्रतिशत का जोरदार उछाल दर्ज किया गया है। इसके अलावा इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक और ओरिएंट बैंक ऑफ कॉमर्स के शेयरों में भी 1 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल आया है। सरकारी बैंकों के अलावा गुरुवार को निजी बैंकों के शेयरों में भी तेजी आई है, आईसीआईसीआई बैंक 3.91 प्रतिशत, फेडरल बैंक 3.90 प्रतिशत, एक्सिज बैंक 1.66 प्रतिशत और एचडीएफसी बैंक करीब 1 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ है।

शेयरों की बात करें तो निफ्टी के 50 में से 26 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए हैं, सेंसेक्स के भी 30 में से 17 कंपनियों के शेयरों में मजबूती दर्ज की गई है। निफ्टी पर बढ़ने वाली कंपनियों में सबसे आगे स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, अडानी पोर्ट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एशियन पेंट्स के शेयर आगे रहे।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा