1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स 180 अंक की बढ़त के साथ बंद

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स 180 अंक की बढ़त के साथ बंद

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 22, 2020 03:44 pm IST,  Updated : Jun 22, 2020 03:45 pm IST

आज सबसे ज्यादा तेजी सरकारी बैंकों में देखने को मिली

stock market- India TV Hindi
stock market Image Source : GOOGLE

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज तेज उतार-चढ़ाव का रुख देखने को मिला है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स में करीब 400 अंक के दायरे में कारोबार देखने को मिला। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 180 अंक की बढ़त के साथ 34911 के स्तर पर औऱ निफ्टी 67 अंक की बढ़त के साथ 10311 के स्तर पर बंद हुआ। आज सबसे ज्यादा तेजी सरकारी बैंकों में देखने को मिली है।

फिलहाल दुनिया भर के निवेशक कोरोना वायरस की दूसरी लहर की आशंका से डरे हुए हैं। बाजार चीन और यूरोपीय देशों में वायरस के नए मामलों पर नजर रख रहे हैं, दरअसल वायरस की दूसरी लहर आने के किसी भी संकेत से रिकवरी में और देरी की आशंका और बढ़ जाएगी। इसे देखते हुए फिलहाल यूरोपियन और एशियाई बाजारों में सतर्कता देखने को मिली है। वहीं दूसरी तरह सोने की कीमतों में बढ़त का रुख बना हुआ है जिससे संकेत हैं कि निवेशक इक्विटी मार्केट को लेकर शंका में हैं और सुरक्षित निवेश के नाम पर सोने में निवेश बढ़ा रहे हैं।

हफ्ते के पहले कारोबारी सत्र में सबसे ज्यादा बढ़त सरकारी बैंकों में देखने को मिली है। इंडेक्स करीब 4 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं पूरा बैंकिंग सेक्टर इंडेक्स करीब 1.8 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ। मेटल और फार्मा सेक्टर में 2-2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है। वहीं ऑटो सेक्टर करीब 1.5 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है। आज के कारोबार में आईटी सेक्टर 0.22 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा